{"_id":"60b679a27293a22e00787158","slug":"cycle-theft-from-former-mp-kc-tyagi-bungalow-in-vvip-lutyen-zone-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: पूर्व सांसद के बंगले में चोरी, युवक ने साइकिल चुराई और बेच दी, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से खोज निकाला आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: पूर्व सांसद के बंगले में चोरी, युवक ने साइकिल चुराई और बेच दी, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से खोज निकाला आरोपी
Tue, 01 Jun 2021 11:47 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:47 PM IST
सार
नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि 25 मई को जनता दल (यू) के नेता केसी त्यागी के साउथ एवेंन्यू स्थित बंगले से साइकिल चोरी हो गई थी। पुलिस को इस संबंध में शिकायत दी गई। एसीपी प्रज्ञा आनंद व एएसआई ईश्वर सिंह व अन्यों की टीम ने मामले की जांच की
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : ANI
विस्तार
वीवीआईपी लुटियंस जोन में पूर्व सांसद के बंगले से साइकिल चोरी करन के आरोप में नई दिल्ली जिला पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विष्णुकांत (31) के रूप में हुई है। वारदात के बाद आरोपी ने साइकिल एक महिला को बेच दी।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने महिला के पास से साइकिल बरामद कर ली है। सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरा केस सुलझाया है।
नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि 25 मई को जनता दल (यू) के नेता केसी त्यागी के साउथ एवेंन्यू स्थित बंगले से साइकिल चोरी हो गई थी। पुलिस को इस संबंध में शिकायत दी गई। एसीपी प्रज्ञा आनंद व एएसआई ईश्वर सिंह व अन्यों की टीम ने मामले की जांच की।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे की जांच से पता चला कि 24 मई को एक युवक साइकिल बंगले से चोरी कर ले गया। पुलिस ने उस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की। जांच के दौरान आरोपी की पहचान विष्णुकांत के रूप में हुई। मूलरूप से मध्य प्रदेश का रहने वाला विष्णु इलाके में आवारा घूमता था।

पुलिस ने जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने 3500 रुपये में एक महिला को साइकिल बेच दी थी। पुलिस ने विष्णु की निशानदेही पर महिला के घर से साइकिल बरामद कर ली।