फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Cyber criminals cheated 9 lakh rupees man took customer care number of bank from Google and account balance zero

दिल्ली: साइबर ठगों ने उड़ाए 9 लाख रुपये, गूगल से बैंक के कस्टमर केयर का लिया नंबर और खाता हो गया साफ

Mon, 14 Jun 2021 09:46 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 14 Jun 2021 09:46 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक पीड़ित इरफान परिवार के साथ श्रीराम कालोनी, खजूरी खास में रहते हैं। उनका अपना कारोबार है। कुछ समय पूर्व उन्होंने एक पार्टी के यहां काम करवाया था।

विज्ञापन
Cyber criminals cheated 9 lakh rupees man took customer care number of bank from Google and account balance zero
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में एक शख्स के खाते से साइबर ठगों ने 9 लाख रुपये उड़ा लिये। पीड़ित ने गूगल के जरिये एक बैंक का कस्टमर केयर नंबर लिया था। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित इरफान अहमद (54) को अपने जाल में फंसाकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस टेक्नीकल सर्विलांस की मदद से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। आरोपियों ने महज 20 मिनट में ही वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़ित इरफान परिवार के साथ श्रीराम कालोनी, खजूरी खास में रहते हैं। उनका अपना कारोबार है। कुछ समय पूर्व उन्होंने एक पार्टी के यहां काम करवाया था। इसके बाद उनके खाते में पार्टी ने पेमेंट कर दी। लेकिन रकम उनके खाते में नहीं पहुंची। इरफान ने पार्टी से संपर्क किया तो वहां से बैंक बात करने के लिए कहा गया। इरफान ने बैंक बात करने के लिए गूगल से बैंक के कस्टमर केयर का नंबर लिया। नंबर लेकर इरफान ने कॉल किया तो दूसरे शख्स ने खुद को बैंक प्रतिनिधि बताकर खाता अपडेट करन की बात की।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी ने इरफान को एक लिंक भेजकर डाउनलोड करवाया। इसके बाद जैसा आरोपी कहता गया, वैसा ही इरफान करता गया। इसके बाद आरोपी ने कहा कि खाता अपडेट होने में काम से कम 20 मिनट से आधा घंटा का समय लगेगा। आरोपी के कहने पर इरफान ने फोन स्विच ऑफ कर दिया। 20 मिनट बाद जब इरफान ने फोन ऑन किया तो उसके होश उड़ गए। इतनी देर में उसके खाते से 9 लाख रुपये गायब हो चुके थे। शनिवार को इरफान की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed