फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Cyber cell arrested the accused near Seelampur metro station

दिल्ली: इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो भेजकर कर रहा था परेशान, आरोपी को जाल में फंसाकर ऐसे किया गिरफ्तार

Mon, 26 Jul 2021 10:56 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 26 Jul 2021 10:56 PM IST
सार

पीड़िता ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से एक युवक उसके इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील वीडियो भेज रहा है। इसके अलावा उसके फोटो पर भद्दे कमेंट कर रहा है। पीड़िता की शिकायत पर करावल नगर थाने में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। 

विज्ञापन
Cyber cell arrested the accused near Seelampur metro station
फाइल फोटो - फोटो : social media

विस्तार

इंस्टाग्राम पर महिलाओं को पोर्न वीडियो भेजकर उन्हें परेशान करने वाले एक सनकी युवक को उत्तर-पूर्वी जिला की साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान एनआईटी-2, फरीदाबाद निवासी गौरव घेड़ा (19) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


महिलाएं जब इसका विरोध करती थी तो आरोपी उनके साथ गाली-गलौज करता था। यही नहीं आरोपी पीड़िताओं की फोटो को अश्लील साइट पर डालने की धमकी देता था। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को सीलमपुर मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सेन ने बताया कि 30 जून को करावल नगर निवासी एक महिला ने इंस्टाग्राम पर अभद्रता की शिकायत दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से एक युवक उसके इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील वीडियो भेज रहा है। इसके अलावा उसके फोटो पर भद्दे कमेंट कर रहा है। पीड़िता की शिकायत पर करावल नगर थाने में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। 

एसआई नरेश कुमार व अन्यों की टीम ने आरोपी के इंस्टाग्राम आईडी का पता किया। इसके बाद अमेरिका में फेसबुक को पत्र लिखकर उससे मदद मांगी गई। टीम को वहां से एक आईपी नंबर मिला। जांच में उस पर 200 मोबाइल के चलने का पता चला। ऐसे में आरोपी तक पहुंचना पुलिस के लिए मुश्किल था।

पुलिस ने समझदारी दिखाते हुए पीड़िता की आईडी का इस्तेमाल कर आरोपी से संपर्क करने का प्रयास किया। इसके बाद उसे जाल में फंसाकर उसका नंबर प्राप्त किया गया। बाद में उसे मिलने की बात कर सीलमपुर मेट्रो स्टेशन बुलाया गया। जैसे ही आरोपी गौरव मेट्रो स्टेशन पहुंचा, फौरन उसे दबोच लिया गया। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई हुई थी। आरोपी फरीदाबाद इलाके में इंवर्टर ठीक करने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed