{"_id":"64bade61df5304eac80a2774","slug":"customs-makes-biggest-ever-seizure-of-foreign-currency-worth-over-rs-10-crore-at-delhi-airport-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : दिल्ली हवाई अड्डे पर 10 करोड़ रुपये से अधिक की विदेशी मुद्रा जब्त, 'अब तक की सबसे बड़ी' खेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : दिल्ली हवाई अड्डे पर 10 करोड़ रुपये से अधिक की विदेशी मुद्रा जब्त, 'अब तक की सबसे बड़ी' खेप
Sat, 22 Jul 2023 01:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 22 Jul 2023 01:07 AM IST
सार
सीमा शुल्क विभाग द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि यात्रियों के सामान की विस्तृत जांच और व्यक्तिगत तलाशी के परिणामस्वरूप उनके पास से 10,06,78,410 रुपये के बराबर विदेशी मुद्रा (7,20,000 अमेरिकी डॉलर और 4,66,200 यूरो) बरामद हुई।
विज्ञापन
IGI Airport
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीमा शुल्क अधिकारियों ने शुक्रवार को दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तीन ताजिकिस्तान नागरिकों से 10 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 'अब तक की सबसे बड़ी' विदेशी मुद्रा जब्त की है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
आरोपियों को अधिकारियों ने तब रोका जब वे इस्तांबुल के लिए उड़ान भरने के लिए आगे बढ़ रहे थे। सीमा शुल्क विभाग द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि यात्रियों के सामान की विस्तृत जांच और व्यक्तिगत तलाशी के परिणामस्वरूप उनके पास से 10,06,78,410 रुपये के बराबर विदेशी मुद्रा (7,20,000 अमेरिकी डॉलर और 4,66,200 यूरो) बरामद हुई। विदेशी मुद्रा जब्त कर ली गई है और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
बयान में कहा गया है कि हवाई अड्डे के सीमा शुल्क अधिकारियों, इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे, टर्मिनल -3, नई दिल्ली ने 21 जुलाई, 2023 को तीन ताजिकिस्तान राष्ट्रीय यात्रियों के खिलाफ भारत के किसी भी हवाई अड्डे के माध्यम से विदेशी मुद्रा की तस्करी का सबसे बड़ा मामला दर्ज किया है। एक वरिष्ठ सीमा शुल्क अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि तीनों में एक किशोर भी शामिल है। विदेशी मुद्रा सामान में रखे जूतों के अंदर छिपी हुई पाई गई।
विज्ञापन