फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   CTET will be held between July-August in computer-based mode

Delhi News: कंप्यूटर आधारित मोड में जुलाई-अगस्त के बीच होगा सीटीईटी

Fri, 28 Apr 2023 07:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 07:18 PM IST
विज्ञापन
CTET will be held between July-August in computer-based mode
परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 26 मई
विज्ञापन



बोर्ड ने परीक्षा को लेकर विस्तृत सूचना बुलेटिन भी जारी किया

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से आयोजित होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा-2023 (सीटीईटी) कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) मोड में जुलाई-अगस्त के बीच होगी। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पर परीक्षा के दिन की सूचना दी जाएगी। बोर्ड ने परीक्षा को लेकर विस्तृत सूचना बुलेटिन भी जारी कर दिया है। इसमें परीक्षा, पाठ्यक्रम, भाषा, पात्रता, मानदंड और परीक्षा शुल्क की जानकारी दी गई है। आवेदकों को सलाह दी गई है कि अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।
परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। ऑनलाइन आवेदन 26 मई की रात 11:59 मिनट तक किया जा सकता है। सीबीएसई के अनुसार, परीक्षा का आयोजन 20 भाषाओं में होगा। सामान्य व ओबीसी वर्ग को पेपर-1 या पेपर-2 में से किसी एक पेपर के लिए आवेदकों को 1000 रुपये, जबकि दोनों पेपर देने के लिए 1200 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी-एसटी व दिव्यांग वर्ग को किसी एक पेपर के लिए 500 रुपये, जबकि दोनों पेपर के लिए 600 रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन


सूचना बुलेटिन को ध्यान से पढ़ने की दी सलाह

बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट से सूचना बुलेटिन डाउनलोड करें। आवेदन करने से पहले सूचना बुलेटिन को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है। अभ्यर्थियों को केवल सीटीईटी वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा शहर में क्षमता की उपलब्धता के अनुसार, परीक्षा के शहर का विकल्प केवल ऑनलाइन आवेदन भरते समय पहले आओ पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध होगा। जो अभ्यर्थी शुल्क का भुगतान कर देंगे, उनको पहले आओ पहले पाओ के आधार पर परीक्षा के शहर का आवंटन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed