फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Cross examination of witnesses in 1984 riots case will be held on 11th

Delhi News: 1984 के दंगा मामले में 11 को होगी गवाह से जिरह

Wed, 09 Jul 2025 08:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 08:01 PM IST
विज्ञापन
Cross examination of witnesses in 1984 riots case will be held on 11th
नई दिल्ली। राउज एवेन्यू कोर्ट में बुधवार को कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर के खिलाफ 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में सुनवाई हुई। इस दौरान गवाह रवींद्र सिंह चौहान से पूछताछ और जिरह की गई। ऐसे में विशेष न्यायाधीश जितेन्द्र सिंह ने गवाह हरपाल कौर से पूछताछ के लिए 11 जुलाई को सुनवाई तय की। यह मामला 1984 में राजधानी स्थित गुरुद्वारा पुल बंगश में तीन व्यक्तियों की हत्या से जुड़ा है। न्यायाधीश ने 12 नवंबर, 2024 को बादल सिंह की विधवा लखविंदर कौर का बयान दर्ज करना समाप्त कर दिया, जिनकी दंगों के दौरान गुरुद्वारा पुल बंगश में भीड़ में हत्या कर दी गई थी। अदालत ने 13 सितंबर, 2024 को टाइटलर के खिलाफ हत्या और अन्य अपराधों के आरोप तय किए थे। एक गवाह ने दावा किया है कि टाइटलर एक नवंबर, 1984 को गुरुद्वारे के सामने एक सफेद कार से बाहर आए और समुदाय के खिलाफ भीड़ को उकसाया, जिसके परिणामस्वरूप हत्याएं हुईं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed