दिल्ली: 10वीं के रिजल्ट आने से पहले 11वीं में दाखिले के लिए क्राइटेरिया जारी, एससी-एसटी, ओबीसी और दिव्यांगों को मिलेगी छूट
कॉमर्स के लिए 50 और ह्यूमैनिटीज में कम से कम 45 फीसदी अंक पर दाखिला मिलेगा। एससी-एसटी, ओबीसी और दिव्यांग विद्यार्थियों को पांच प्रतिशत की छूट मिलेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अभी दसवीं के रिजल्ट जारी नहीं किए हैं। इससे पहले ही शिक्षा निदेशालय ने ग्यारवीं में दाखिले की तैयारी शुरू कर दी है। निदेशालय ने ग्यारवीं में दाखिले केलिए अलग-अलग स्ट्रीम के मुताबिक क्राइटेरिया तय किया है। क्राइटेरिया के मुताबिक सरकारी स्कूलों में साइंस स्ट्रीम में दाखिले केलिए कुल अंक 55 फीसदी की अनिवार्यता की गई है। जबकि कॉमर्स स्ट्रीम में दाखिले के लिए विद्यार्थी के कुल अंक 50 फीसदी होने चाहिएं। जबकि ह्यूमेनिटीज स्ट्रीम केलिए विद्यार्थी का दसवीं में पास होना जरूरी है। वहीं स्कूल ह्यूमेनिटीज में उन बच्चों को दाखिला से मना नहीं कर सकते हैं, जिन्होंने दसवीं की परीक्षा पास की हो।
शिक्षा निदेशालय ने सरकारी स्कूल प्रमुखों को निर्देशित किया है कि वह दाखिला लेते समय इन क्राइटेरिया का पालन जरुर करें। ग्यारवीं में साइंस स्ट्रीम गणित केसाथ लेने क लिए दसवीं में कुल 55 फीसदी अंक होना जरुरी है। इसके साथ ही अंग्रेजी, साइंस, गणित, स्टैंडर्ड गणित, बेसिक गणित में 50 फीसदी अंक होने चाहिए। साइंस स्ट्रीम बिना गणित के साथ लेने के लिए दसवीं में कुल अंक 55 फीसदी होने चाहिए। इसके साथ अंग्रेजी में 50 फीसदी, स्टैंडर्ड मैथ्स में 40 फीसदी, बेसिक मैथ्स में 40 फीसदी व साइंस में 50 फीसदी होना जरूरी है। उल्लेखनीय है कि बीते साल बेसिक गणित में 45 अंकों की अनिवार्यतों को बदलकर 40 फीसदी किया गया था।
वहीं ग्यारवीं में कॉमर्स स्ट्रीम के साथ गणित लेने के लिए दसवीं में कुल 50 फीसदी अंक होने चाहिए, इसके साथ अंग्रेजी में 45 फीसदी, स्टैंडर्ड या बेसिक मैथ्स में 50 फीसदी, सोश्ल साइंस में 45 फीसदी अंक जरूरी है। यदि कोई विद्यार्थी कॉमर्स स्ट्रीम गणित के बिना लेना चाहता है तो कुल अंक 50 फीसदी, अंग्रेजी या हिंदी में 45 फीसदी व सोश्ल साइंस में 45 फीसदी अंक होने चाहिए। वहीं यदि ह्यूमेनिटीज के साथ ईकोनॉमिक्स विषय लेने के लिए कुल अंक 45 फीसदी होने चाहिए। वहीं ह्यूमेनिटीज के साथ गणित लेने के लिए स्टैंडर्ड व बेसिक मैथ्स में 50 अंक हासिल किया होना जरूरी है।
एससी-एसटी, ओबीसी व कश्मीरी विस्थापितों को पांच फीसदी की छूट मिलेगी
एससी-एसटी, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर), कश्मीरी विस्थापितों, व राष्ट्रीय खेलों में पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त करने वालों को किसी स्ट्रीम में दाखिले के लिए किन्हीं तीन विषयों में पांच फीसदी की छूट मिलेगी। जबकि दिव्यांग विद्यार्थियों को किसी भी स्ट्रीम में दाखिले के लिए सभी विषयों में पांच फीसदी की छूट दी जाएगी।