फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Crisis on membership of Somnath Bharti

सोमनाथ भारती की सदस्यता पर संकट

Sun, 24 Jan 2021 01:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Crisis on membership of Somnath Bharti
नई दिल्ली। मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती को मारपीट और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में दो साल की सजा मिलने के बाद उनकी विधानसभा की सदस्यता पर संकट मंडरा रहा है। सजा मिलने के बाद पैदा हुए हालात पर विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल कानूनी सलाह ले रहे हैं। वहीं, सोमनाथ भारती का कहना है कि निचली अदालत के फैसले के खिलाफ वह ऊपरी अदालत में अपील करेंगे। जबकि आम आदमी पार्टी ने ऊपरी अदालत से इंसाफ मिलने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल का कहना है कि अभी उनको अदालत के आदेश की कॉपी नहीं मिली है। उनका सचिवालय पूरे मामले पर नजर रखे हुए है। कॉपी मिलते ही उस पर कानूूनी राय ली जाएगी। इसके बाद कानूनी उपबंधों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। दो साल की सजा मिलने के बाद सोमनाथ भारती की सदस्यता रहने या चली जाने के मामले पर कुछ नहीं कहा जा सकता है। दूसरी तरफ सोमनाथ भारती का कहना है कि उनको देश की न्यायिक व्यवस्था में पूरा भरोसा है। वह निचली अदालत के फैसले का खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील करेंगे। इसका ड्राफ्ट तैयार होते ही याचिका दाखिल कर दी जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई है कि संविधान से मिले अधिकारों के तहत उनको इंसाफ मिलेगा। वहीं, आम आदमी पार्टी का कहना है कि उनका न्यायिक व्यवस्था में पूरा यकीन है। न्यायपालिका का सम्मान करते हैं। भारती लोकप्रिय नेता हैं और वह 24 घंटे आम लोगों के लिए उपलब्ध रहते हैं।
विज्ञापन

सोमनाथ को पार्टी से बर्खास्त करें केजरीवाल : आदेश गुप्ता
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से विधायक सोमनाथ भारती को आप से बर्खास्त करने की मांग की है। गुप्ता ने कहा कि वाकई में लोकतंत्र के लिए दुखद दिन है। गुप्ता ने आरोप लगाया कि विधायक भारती आपराधिक प्रवृति के है। उन पर कई संगीन आपराधिक आरोप है। पत्नी को जान से मारने की कोशिश करने, अफ्रीकी मूल की महिला के साथ बदतमीजी करने, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने और पुलिस अधिकारियों के साथ बदसलूकी करने जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज है। प्रदेश प्रवक्ता बृजेश राय ने कहा कि विधायक अमानतुल्लाह खान पर भी 10 से ज्यादा गंभीर आपराधिक मामले दर्ज है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed