{"_id":"685e95b6d8bea6e3760831bc","slug":"criminal-arrested-in-encounter-shot-in-leg-ashram-news-c-340-1-del1004-95413-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-लूटपाट और झपटमारी के 56 मामले हैं दर्ज, बदमाश का अस्पताल में चल रहा इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिम जिला पुलिस ने राजौरी गार्डन इलाके में बृहस्पतिवार रात मुठभेड़ के बाद बदमाश को गिरफ्तार किया है। दोनों तरह से चली गोली में बदमाश के पैर में गोली लगी। गिरफ्तार बदमाश की पहचान नजफगढ़ निवासी विनय उर्फ मोटा के रूप में हुई है। बदमाश पर लूटपाट और झपटमारी के 56 मामले दर्ज हैं। बदमाश का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जिला पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया, बृहस्पतिवार रात बदमाश विनय के राजौरी गार्डन के इलाके में मौजूद होने की जानकारी मिली। तुरंत पुलिस की टीम ने राजौरी गार्डन स्थित संजय गांधी पशु अस्पताल के पीछे गंदा नाला रोड पर घेराबंदी कर दी। देर रात बदमाश बाइक से वहां पहुंचा। पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया। पुलिस टीम को देखकर बदमाश वहां से भागने लगा और भागने के दौरान उसने पुलिस टीम पर गोली चला दी। एक गोली सिपाही के बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। पुलिस बदमाश का पीछा करते हुए उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन बदमाश ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षा में फायरिंग की। एक गोली बदमाश के दाहिने पैर में लगी। घायल बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस टीम ने उसे तुरंत डीडीयू अस्पताल लेकर गई, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया, बदमाश पर पहले से 56 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जांच में पता चला है कि 2021 में बदमाश का स्पेशल सेल के साथ भी मुठभेड़ हुआ था। पुलिस बदमाश से पूछताछ कर आपराधिक रिकार्ड की जांच कर रही है।