{"_id":"59bd51da4f1c1b2e688b4f50","slug":"the-smuggler-caught-on-the-tip-of-the-atm-guard","type":"story","status":"publish","title_hn":"ATM गार्ड की सूझबूझ से पकड़ा गया ठग, करीब 50 लोगों को लगा चुका है चूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ATM गार्ड की सूझबूझ से पकड़ा गया ठग, करीब 50 लोगों को लगा चुका है चूना
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 17 Sep 2017 10:12 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में एटीएम गार्ड की सूझबूझ से एक शातिर बदमाश को शाहदरा जिला पुलिस ने दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान संदीप (28) के रूप में हुई है। पुलिस की मानें तो संदीप बिना गार्ड वाले एटीएम में रुपये निकालने आए ग्राहकों से ठगी करता था।
ऐसे में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपी की फोटो निकालकर शाहदरा व पूर्व जिले में सभी एटीएम बूथ पर तैनात गार्ड्स को आरोपी पर नजर रखने के लिए कहा था। गार्ड प्रदीप कुमार ने आरोपी को देखा तो उसे एटीएम बूथ में बंदकर पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची फर्श बाजार थाना पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। आरोपी के पास से 12 एटीएम कार्ड व कुछ अन्य सामान बरामद हुआ है।
दुबई समेत देश के कई नामी होटलों में नौकरी कर चुका है आरोपी
आरोपी संदीप मूलरूप से पंजाब का रहने वाला है। उसने पंजाब से होटल मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन करने के बाद कई नामी होटल में नौकरी की। बाद में वह दुबई भी नौकरी के लिए चला गया। लेकिन कुछ समय नौकरी करने के बाद वह वापस भारत आ गया।
विज्ञापन
यहां आकर उसने एटीएम से ठगी का धंधा शुरू कर दिया। कभी मदद के बहाने, कभी एटीएम बदलकर तो कभी अन्य तरीके से वह पीड़ितों को चूना लगाता था। आरोपी की गिरफ्तारी से तीन मामले सुलझे हैं। वह 50 से अधिक वारदातों में शामिल रहा है। पिछले दो साल से वह नौकरी छोड़कर ठगी कर रहा था।
पुलिस ने प्रशस्ति पत्र व इनाम देकर किया सम्मान
छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला था कि आरोपी शाहदरा और पूर्वी दिल्ली के एटीएम पर ही रुपये निकालने आता है। इधर प्रदीप को भी आरोपी की फोटो मिली थी। बृहस्पतिवार को जैसे ही आरोपी संदीप बूथ में अंदर घुसा प्रदीप ने फौरन उसे पहचान लिया।
बिना शोर मचाए प्रदीप ने संदीप को एटीएम बूथ में बंद कर बीट स्टाफ और एसएचओ को सूचित कर दिया। बाद में आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने प्रशस्ति पत्र और इनाम देकर गार्ड को सम्मानित किया है।