फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Rohini Court Shootout: Rohit akka Moi can take over the command of Gogi gang

रोहिणी कोर्ट शूटआउट : अब बचा रोहित उर्फ मोई, वही संभाल सकता है गोगी गिरोह की कमान 

Sat, 25 Sep 2021 06:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 25 Sep 2021 06:26 AM IST
सार

जितेंद्र के सबसे करीब कुलदीप उर्फ फज्जा और रोहित उर्फ मोई थे। कुलदीप उर्फ फज्जा को हाल ही में दिल्ली पुलिस ने रोहिणी में मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। 

विज्ञापन
Rohini Court Shootout: Rohit akka Moi can take over the command of Gogi gang
Delhi Rohini court shootout - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जितेंद्र गोगी की हत्या के बाद रोहित मोई गोगी गिरोह की कमान संभाल सकता है। जितेंद्र के सबसे करीब कुलदीप उर्फ फज्जा और रोहित उर्फ मोई थे। कुलदीप उर्फ फज्जा को हाल ही में दिल्ली पुलिस ने रोहिणी में मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। गिरोह के बदमाश कुलदीप फज्जा को जीटीबी अस्पताल से भगाकर ले गए थे। अब रोहित मोई ही बचा है। अत: वह ही गोगी गिरोह की कमान सकता है। 

विज्ञापन


हमलावर हाल ही में गिरोह में शामिल हुए थे-
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार हमलावर बदमाशों की पहचान राहुल उर्फ नितिन उर्फ केके व जगदीप उर्फ जग्गा के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार राहुल मेरठ के फफोंदा गांव का रहने वाला है। वह चार महीने पहले टिल्लू गिरोह में शामिल हुआ था। इसके बाद गोगी व टिल्लू गिरोह में जितनी भी गैंगवार हुई हैं उनमें राहुल शामिल रहा है। दिल्ली पुलिस ने इस पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था। जगदीप हाल ही में टिल्लू गिरोह में शामिल हुआ था। 
विज्ञापन


गैंगस्टर गोगी पर दस लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था
दिल्ली पुलिस ने गोगी पर चार लाख और हरियाणा पुलिस ने दो लाख का इनाम रखा हुआ था। जितेन्द्र उर्फ गोगी व उसके सदस्यों पर मकोका भी लगा रखा है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 3 मार्च,20 को तीन गुर्गों समेत जितेन्द्र गोगी को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था। स्पेशल सेल के एके-47 से लैस स्वॉट स्क्वॉड के साथ घेरा डाला तो गोगी ने एनकाउंटर के डर से खुद सरेंडर करने का वीडियो वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये चर्चा थी कि अगर ये वीडियो वायरल नहीं होता तो गोगी समेत चारों बदमाशों का एनकाउंटर होता। गोगी के साथ उसके कुख्यात शार्पशूटर कुलदीप मान उर्फ फज्जा, रोहित उर्फ मोई और कपिल उर्फ गौरव भी हत्थे चढ़ गए। इन सभी पर मिलाकर 10 लाख 50 हजार का इनाम था। वेस्ट, आउटर नॉर्थ जिले दोनों की गैंगवार का दंश झेल रहे हैं। टिल्लू भी तिहाड़ से ही गैंग ऑपरेट कर रहा है। अब जितेंद्र गोगी भी गैंगवार में मारा गया है और इसके पीछे टिल्लू ताजपुरिया गैंग को ही माना जा रहा था।

दिल्ली पुलिस आयुक्त ने कहा...
दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने कहा है कि ये गैंगवार नहीं है। दो लोगों ने जितेन्द्र गोगी पर हमला किया है। उन्होंने गोली चलाई थी। दोनों हमलावारों को मार गिराया है। 

पुलिस कर्मियों ने काफी संयम से कार्रवाई को दिया अंजाम

रोहिणी कोर्ट रूम में दिल्ली पुलिस के कमांडो ने सटीक निशाना लगाकर हमला करने वाले बदमाशों को ढेर कर दिया। कोर्ट रूम में और भी लोग थे और ए के 47 से एक एक गोली चलाकर कमांडो ने सुझबुझ का परिचय दिया। अगर कमांडो अंधाधुंध फायरिंग करते तो अन्य लोगों को भी नुकसान पहुंच सकता था। तीसरी बटालियन के पुलिस उपायुक्त हरीश एच पी ने कमांडो के कार्रवाई की जमकर तारीफ की है।


उन्होंने बताया कि एक इंस्पेक्टर के नेतृत्व में तीसरी बटालियन की टीम जितेंद्र को पेशी के लिए कोर्ट लेकर गई थी। जितेंद्र को पेश करने के दौरान बदमाशों ने उसपर गोली चला दी। लेकिन वहां मौजूद कमांडो ने परिस्थिति को समझते हुए हालात पर काबू पाया। इससे पहले भी पुलिस कर्मियों ने कुलदीप उर्फ फज्जा को भागने के दौरान एक बदमाश को ढेर कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed