{"_id":"6143e5098ebc3e79d351bfa5","slug":"most-criminal-incidents-with-elderly-people-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा : बुजुर्गों के साथ सबसे ज्यादा आपराधिक घटनाएं दिल्ली में, फिर मुंबई और अहमदाबाद में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खुलासा : बुजुर्गों के साथ सबसे ज्यादा आपराधिक घटनाएं दिल्ली में, फिर मुंबई और अहमदाबाद में
Fri, 17 Sep 2021 06:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 17 Sep 2021 06:14 AM IST
सार
एनसीआरबी के मुताबिक 19 मेट्रो शहरों में दिल्ली का पहला स्थान। गाजियाबाद, कानपुर और पटना में ऐसी एक भी वारदात दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के मुताबिक, देश के 19 मेट्रो शहरों में बुजुर्गों के साथ सर्वाधिक अपराधिक घटनाएं दिल्ली में दर्ज की गई हैं। राजधानी में पिछले साल 906 घटनाएं दर्ज की गई हैं। हालांकि 2019 की तुलना में यह आंकड़ा कम है। उस दौरान ब़ुजुर्गों के साथ अपराध की 1076 वारदातें हुई थीं।
विज्ञापन
एनसीआरबी के मुताबिक इस सूची में दिल्ली के बाद मुंबई दूसरे स्थान पर है। पिछले साल वहां 844 मामले दर्ज किए गए थे। इसके बाद अहमदाबाद 709, चेन्नई 721, बंगलुरु 210, हैदराबाद 170 जबकि जयपुर में 157 घटनाएं हुई थीं। गाजियाबाद, कानपुर और पटना में ऐसी एक भी वारदात दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
दिल्ली में हुई 906 वारदातों में से सात मामले हत्या के थे। दिल्ली ऐसा पहला शहर है जहां बुजुर्गों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हुई हैं। बुजुर्गों के साथ चोरी और लूट की 405 वारदातें भी दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन