{"_id":"585abe9b4f1c1b2e4ee39723","slug":"metro-sprung-forward-in-critical-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो ट्रेन के आगे कूदा युवक, हालत नाजुक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेट्रो ट्रेन के आगे कूदा युवक, हालत नाजुक
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 22 Dec 2016 09:40 AM IST
विज्ञापन
metro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साकेत मेट्रो स्टेशन पर बुधवार दोपहर एक युवक ने मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर जान देने का प्रयास किया। युवक की मंशा को देखते हुए चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए लेकिन उसके बाद भी युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में गोंडा, यूपी निवासी विनोद (23) को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस को विनोद के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने विनोद के परिजनों को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद ही पता चल पाएगा कि विनोद ने आत्महत्या का प्रयास क्यों किया। मेट्रो पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, वारदात बुधवार दोपहर 12.15 बजे साकेत मेट्रो स्टेशन पर हुई। विनोद प्लेटफॉर्म नंबर दो पर (गुड़गांव से समयपुर बादली) खड़ा था। जैसे ही ट्रेन आई उसने छलांग लगा दी। मेट्रो चालक ने ब्रेक लगाकर उसकी जान बचाने का भी प्रयास किया लेकिन विनोद उसके बाद भी ट्रेन की चपेट में आ गया। उसके एक हाथ, पैर व सिर में गंभीर चोट लगी। फौरन पीसीआर की मदद से उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर भेजा गया।
विज्ञापन