{"_id":"6185ac7db665a86bbb582b13","slug":"in-east-delhi-sticks-and-sticks-went-fiercely-between-two-groups","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकरार : पूर्वी दिल्ली में दो गुटों में जमकर चले लाठी-डंडे, पांच घायल, आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तकरार : पूर्वी दिल्ली में दो गुटों में जमकर चले लाठी-डंडे, पांच घायल, आरोपी फरार
Sat, 06 Nov 2021 03:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 06 Nov 2021 03:43 AM IST
सार
पीड़ितों के बयान पर पुलिस मारपीट और गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विवेक विहार की झिलमिल कॉलोनी में बृहस्पतिवार दोपहर दो गुट आपस में भिड़ गए। एक पक्ष ने दूसरे पर लाठी, डंडे और रॉड से हमला कर दिया। मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। पीड़ितों के बयान पर पुलिस मारपीट और गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। शुरुआती जांच में रंजिश की बात सामने आई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक घायलों की पहचान राजीव कैंप, झिलमिल कॉलोनी निवासी शकील, टिंकू, शौकीन, रियान और इमरान के रूप में हुई। बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे पुलिस को राजीव कैंप में दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना मिली।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच घायलों को हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया। शकील ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह पेशे से टैक्सी चालक है और शौकीन के मकान में बतौर किराएदार रहता है। शौकीन के परिवार का सामने रहने वाले बदरुद्दीन के लड़कों से पुरानी रंजिश चल रही है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार दोपहर में शकील अपने घर के पास खड़ा था। इसी दौरान बदरूद्दीन के लड़कों ने गाली गलौज शुरू कर दी। सभी शौकीन के भाइयों के साथ मिलकर दिवाली का कारोबार खराब करने का आरोप लगा रहे थे। गाली गलौज का विरोध करने पर सभी लाठी, डंडे और रॉड लेकर उसकी पिटाई करने लगे।
शोर मचाने पर टिंकू, शौकीन और शकील के दो भतीजे रियान और इमरान वहां पहुंच गए। हमलावरों ने सभी को लाठी, डंडे से पीटना शुरू कर दिया। पिटाई से सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। उसके बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।