फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Gang war in Delhi: Order was given to kill Tillu from Mandoli jail

दिल्ली में गैंगवार : मंडोली जेल से दिया था टिल्लू को मारने का हुक्म, इसके पीछे सोनू और गुल्लू

Tue, 05 Oct 2021 06:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 05 Oct 2021 06:01 AM IST
सार

दिल्ली में बड़ी गैंगवार की होने की आशंका है। जेलों में मोबाइल फोनों का इस्तेमाल थम नहीं रहा है।

विज्ञापन
Gang war in Delhi: Order was given to kill Tillu from Mandoli jail
टिल्लू - फोटो : amar ujala

विस्तार

जिस तरह जितेंद्र गोगी की हत्या की साजिश मंडोली जेल में रची गई थी और जेल से ही फोन कर गोगी की हत्या करने के निर्देश दिए गए थे उसी तरह टिल्लू ताजपुरिया की हत्या करने के लिए मंडोली जेल से निर्देश दिए गए थे। ये निर्देश गोगी की हत्या के बाद ही दे दिए गए थे। तिहाड़ में बंद गोगी गिरोह के गैंगस्टर गुल्लू उर्फ गुलशन और सोनू खडख़ड़ी ने दिए थे। स्पेशल सेल की गिरफ्तार में आए जितेंद्र गोगी गिरोह के चार शूटर ने पूछताछ में ये खुलासा किया है। इसके बाद ये कहा जा सकता है कि जेलों में मोबाइल फोनों का इस्तेमाल थम नहीं रहा है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर मानसिंह की टीम ने खेड़ा गांव से गोगी-अशोक प्रधान गिरोह के चार शूटर अनुज उर्फ मोहित(23), हर्ष उर्फ मिथुन(22),सागर राणा उर्फ कॉला(24) और सुमित उर्फ कालू (26) को गिरफ्तार किया था। इन शूटरों ने खुलासा किया है कि गोगी गिरोह की कमान तिहाड़ जेल में बंद व जितेंद्र गोगी के खास रहे रोहित मोई ने संभाल ली है।
विज्ञापन


रोहित मोई भी गोगी के साथ गुरुग्राम से पिछले वर्ष गिरफ्तार हुआ था। हालांकि रोहित मोई अभी तिहाड़ में बंद हैं ऐसे में जेल से बाहर बॉक्सर व दीपक कराड़ा गिरोह को संभाल रहे हैं। इन शूटरों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि जितेंद्र गोगी की हत्या का बदला लेने के लिए टिल्लू की हत्या करने के लिए गोगी गिरोह के 50 से ज्यादा गुर्गे तैयार हैं। ऐसे में दिल्ली में बड़ी गैंगवार होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गिरफ्तार शूटरों ने पूछताछ में ये खुलासा किया है कि उन्हें टिल्लू की हत्या करने से पहले टिल्लू के खास तीन गुर्गे खेड़ा गांव का विशाल मान, वाजितपुर का मोनू और ताजपुर के नरेश की हत्या करनी थी। अभी इन तीनों की हत्या करने के निर्देश दे दिए गए थे। टिल्लू की हत्या करने के लिए रैकी करवाई जा रही थी। रैकी गोगी गिरोह का दूसरा गिरोह कर रहा था। गिरफ्तार शूटरों को तो मौके पर जाकर टिल्लू की उस समय हत्या करनी थी जब टिल्लू को दिल्ली पुलिस मेडिकल जांच के लिए ले जाती या फिर अपराध शाखा उसे सेक्टर-18, रोहिणी स्थित अपने कार्यालय में लाती।


टिल्लू की हत्या के लिए पंजाब से लाए थे हथियार-
शूटरों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह हथियार पंजाब से लेकर आए थे। लारेंस विश्रोई ने जग्गू भगवानपुरिया के जरिए गोगी के शूटरों को ये हथियार दिलवाए थे। पुलिस ने शूटरों के कब्जे से नौ पिस्टल व 123 कारतूस बरामद किए है। इनमें से पांच विदेशी पिस्टल हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed