{"_id":"616b66dc87e70b577677e3fe","slug":"delhi-youth-killed-in-dispute-over-bike-parking","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : बाइक पार्किंग को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या, पहले भी हो चुकी थी झड़प","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिल्ली : बाइक पार्किंग को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या, पहले भी हो चुकी थी झड़प
Sun, 17 Oct 2021 05:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 17 Oct 2021 05:27 AM IST
विज्ञापन
अफरोज...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाबड़ी इलाके के महावीर एन्क्लेव पार्ट-2 में शुक्रवार देर रात घर के सामने बाइक खड़ी करने के विरोध पर एक्सपोर्ट फैक्टरी के मालिक के बेटे अफरोज आलम (27) की घातक हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। बीच-बचाव करने आया उसका दोस्त अलीमुल्लाह घायल हो गया। पुलिस हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि वारदात की सूचना पर पुलिस पहुंची तो परिजन अफरोज आलम और अलीमुल्लाह को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जा चुके थे। डॉक्टरों ने अफरोज को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मौके से कोई खोखा नहीं मिला।
विज्ञापन
अलीमुल्लाह ने पूछताछ में बताया कि वारदात वाले स्थान के पास अफरोज आलम पिता इदरीश और अन्य परिजनों के साथ रहता है और घर से ही कपड़ों के एक्सपोर्ट का काम करता है।
विज्ञापन
रात में अफरोज सामान लेकर लौटा तो इलाके में ही रहने वाले सोहेल खान ने अपनी बुलेट उसके घर के सामने पार्क कर रखी थी। इस पर अफरोज और सोहेल के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। सोहेल और उसके साथ बिलाल वहां पड़े लकड़ी के फट्टे से उसे मारने लगे।
अलीमुल्लाह ने बीच-बचाव किया तो उन्होंने उस पर भी हमला कर दिया। सिर पर फट्टा लगने से अफरोज अचेत होकर गिर गया। दोनों आरोपी अपनी बाइक लेकर फरार हो गए। पूछपाछ में पता चला कि इनके बीच पार्किंग को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है।