{"_id":"61bc6c97c1ef391dc8610150","slug":"delhi-two-mobile-snatchers-arrested-for-looting-and-dragging-a-nurse-for-100-metres","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: नर्स से मोबाइल झपटने वाला एक बदमाश गिरफ्तार, पीड़िता को 100 मीटर तक घसीटते ले गए थे साथ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिल्ली: नर्स से मोबाइल झपटने वाला एक बदमाश गिरफ्तार, पीड़िता को 100 मीटर तक घसीटते ले गए थे साथ
Fri, 17 Dec 2021 04:25 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 17 Dec 2021 04:25 PM IST
सार
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसके कब्जे से स्कूटी बरामद हुई हैं, वहीं दूसरे की तलाश जारी है।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में कैद वारदात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शालीमार बाग स्थित फोर्टिस अस्पताल से गुरुवार शाम ड्यूटी खत्म कर घर जा रही एक युवती से मोबाइल झपटने और उसे करीब 100 मीटर तक बाइक से घसीटने वाले दो बाइक सवार बदमाशों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अभी दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल युवती ने फोन वापस पाने के लिए बदमाशों का पीछा किया और बाइक के पीछे लटक गई। पकड़े जाने के डर से बदमाशों ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी और युवती करीब सौ मीटर तक सड़क पर घसीटती चली गई। हाथ छूट जाने से युवती गिर गई और बदमाश फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद से युवती काफी सदमे में है, हालांकि अब उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। युवती के घुटनों में चोट आई थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर एक को गिरफ्तार कर लिया है जिसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद हुई है। वहीं दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना शाम सात बजे की है। युवती फोर्टिस अस्पताल में नर्स असिस्टेंट के पद पर कार्यरत है। काम खत्म करने के बाद वह घर जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसके हाथ से फोन छीन लिया।
बदमाश का जैकेट पकड़े 100 मीटर तक घिसटती गई नर्स
युवती ने हिम्मत दिखाते हुए बाइक को पीछे से पकड़ लिया। इसी दौरान बदमाश ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। युवती इस दौरान बदमाश के जैकेट को पकड़कर लटक गई। बदमाश ने काफी तेज रफ्तार से गलत दिशा में बाइक भगाई जिससे करीब सौ मीटर घसीटने के बाद युवती सड़क पर गिर गई। लोगों की मदद से युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच में पुलिस को मौके से एक सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।