फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police constable created a ruckus after drinking alcohol

दिल्ली : दारू पीकर दिल्ली पुलिस का सिपाही हुआ दीवाना, मटन नहीं मिला तो मचाया उत्पात 

Sun, 07 Nov 2021 05:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 07 Nov 2021 05:52 AM IST
सार

रेस्तरां के मालिक और बीच-बचाव कर रहे सब-इंस्पेक्टर को पीटा। बाद में साथी संग गिरफ्तार।

विज्ञापन
Delhi Police constable created a ruckus after drinking alcohol
demo pic

विस्तार

द्वारका साउथ इलाके में मटन न मिलने पर नशे में धुत छावला थाने के सिपाही रविंद्र ने पुलिसिया रौब दिखाते हुए रेस्तरां के मालिक महावीर एन्क्लेव निवासी हरि सिंह (61) की पिटाई कर दी। उसने अपने साथी ककरौला निवासी नरेश के साथ मिलकर रेस्तरां में तोड़फोड़ की। 

विज्ञापन


हंगामा देखकर सब इंस्पेक्टर ओम नाथ ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो रविंद्र ने उन्हें भी थप्पड़ जड़ दिया और कपड़े फाड़ दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रविंद्र को हिरासत में ले लिया। बाद में हरि सिंह के बयान पर मारपीट का मामला दर्ज कर रविंद्र और नरेश को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, हरि सिंह द्वारका के सेक्टर 11 में स्वादी रसोई नाम का रेस्तरां 15 साल से चला रहे हैं। उन्होेंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार दोपहर दो व्यक्ति उनके रेस्तरां में आए और मटन मांगा। हरि सिंह ने मना कर दिया। इस बात पर उनके बीच बहस हो गई। उन्होंने हरि सिंह को पीटा और टेबल को पलट दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान वहां से गुजर रहे सब इंस्पेक्टर ओम नाथ ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो रविंद्र भड़क गया। खुद को दिल्ली पुलिस का सिपाही बताकर उसने ओम नाथ को थप्पड़ मारने के बाद उनके कपड़े फाड़ दिए। हरि सिंह ने वहां से जाने का प्रयास किया तो उसने दोबारा उनकी पिटाई कर दी। शोर-शराबा होने पर काफी लोग जमा हो गए और रविंद्र व नरेश को दबोचकर पुलिस को जानकारी दी। 


मेडिकल में दोनों के नशे में होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने पीड़ितों का भी मेडिकल कराया और हरि सिंह के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद रविंद्र व नरेश को गिरफ्तार कर लिया। जमानती धारा होने की वजह से उन्हें थाने से ही जमानत दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed