फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news : Three caught in AIIMS taking samples of patients coming from outside

दिल्ली : बाहर से आकर मरीजों के सैंपल लेने वाले एम्स में तीन पकड़े, पुलिस के हवाले

Sun, 28 Nov 2021 05:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 28 Nov 2021 05:37 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश मिलने के बाद एम्स के सुरक्षा विभाग ने जब परिसर में इस मामले की जांच शुरू की तो सुरक्षा गार्डों ने तीन लोगों को रंगेहाथ पकड़ा। यह तीनों लोग एम्स परिसर में बैग लटाकर घूम रहे थे।

विज्ञापन
Delhi news : Three caught in AIIMS taking samples of patients coming from outside
aiims - फोटो : Social media

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के निर्देश पर एम्स प्रबंधन ने अब परिसर में जासूसी शुरू कर दी है। एम्स में अक्सर बाहरी जांच केंद्रों के प्रतिनिधि आकर मरीजों के सैंपल लेकर जाते हैं और उन्हें फोन पर ही रिपोर्ट उपलब्ध कराते हैं। इन लोगों की एम्स के कर्मचारियों के साथ भी आपसी सांठगांठ रहती है और यही कर्मचारी मरीजों को बाहरी लोगों के फोन नंबर भी देते हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश मिलने के बाद एम्स के सुरक्षा विभाग ने जब परिसर में इस मामले की जांच शुरू की तो सुरक्षा गार्डों ने तीन लोगों को रंगेहाथ पकड़ा। यह तीनों लोग एम्स परिसर में बैग लटाकर घूम रहे थे। इनके बैग में संबंधित जांच लैब की बिलिंग बुक के अलावा मरीजों की रिपोर्ट और सैंपल भी मिले हैं। 
विज्ञापन


इनके अलावा बैग में सादा कागज की छोटी छोटी पर्चियां भी पकड़ी हैं जिन पर जांच का नाम और उक्त व्यक्ति का फोन नंबर एम्स के ही स्टाफ के जरिए ही लिखा हुआ है। बहरहाल एम्स प्रबंधन ने तीनों लोगों को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया है। जानकारी मिली है कि एम्स में इस तरह की जासूसी आगे भी जारी रहेगी। ताकि संस्थान में आकर गोरखधंधा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबंधन के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली एम्स में सभी तरह की जांच उपलब्ध है। इसलिए बाहर से मरीज की जांच कराने की कोई आवश्यकता भी नहीं है लेकिन प्रबंधन को मिलीं शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए जब पड़ताल की गई तो हकीकत वाकई चौंकान्ने वाली सामने आई। यह लोग मरीजों को तरह तरह के हवाले देकर जांच कराने के नाम पर रुपये लेते हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed