फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : Civil defense personnel surrendered in the police station after killing his wife.

सिविल डिफेंस कर्मी ने पत्नी की हत्या कर थाने में सरेंडर किया, चरित्र पर था संदेह

Sat, 28 Aug 2021 02:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/फरीदाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 28 Aug 2021 02:54 AM IST
सार

  • सूरजकुंड के जंगल में चाकू घोंपकर कर की हत्या  
  • हत्या कर शव को पत्तों से ढक दिया था
  • आरोपी को गिरफ्तार कर सूरजकुंड पुलिस के हवाले किया
  • आरोपी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था  
  • पत्नी भी सिविल डिफेंस कमी थी 

विज्ञापन
Delhi News : Civil defense personnel surrendered in the police station after killing his wife.
मृतक के परिजन... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली सरकार के सिविल डिफेंस कर्मी ने पत्नी की हत्या कर कालिंदी कुंज थाने में सरेंडर कर दिया। आरोपी ने चाकू घोंपकर पत्नी की हत्या कर दी और शव को पत्तों से ढक दिया था। आरोपी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था।

विज्ञापन


उसे संदेह था कि उसकी पत्नी के एसडीएम कार्यालय में तैनात सीनियर अधिकारी से अवैध संबंध है। कालिंदी कुंज पुलिस थाना पुलिस ने आरोपी सिविल डिफेंस कर्मी को गिरफ्तार कर सूरजकुंड पुलिस के हवाले कर दिया। सूरजकुंड पुलिस आरोपी मो. निमामुद्दीन को शुक्रवार दोपहर को सूरजकुंड ले गई।
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मूलरूप से गांव भाईयान, थाना पहासू जिला बुलंदशहर, यूपी निवासी मो. निजामुद्दीन(25) अपनी मां के साथ गली नंबर-चार,  खड्डा कॉलोनी जैतपुर भाग-दो में किराए पर रहता है। वह दिल्ली सिविल डिफेंस में हाउस फायर पार्टी के तौर पर काम करता था। जनवरी, 21 में उसकी डीएम ऑफिस लाजपत नगर में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर सिविल डिफेंस कर्मी राबिया से जान-पहचान हुई और दोनों की दोस्ती हो गई। 11 जून, 2021 को दोनों ने साकेत कोर्ट में शादी कर ली थी। कुछ समय बाद मो. निजामुद्दीन उस पर संदेह करने लग गया। उसे लगता था कि एसडीएम ऑफिस में कार्यरत एक अधिकारी से राबिया के संबंध हैं। 

मो. निजामुद्दीन साजिश के तहत राबिया को बृहस्पतिवार रात को मोटरसाइकिल से पाली रोड पर सूरजकुंड के जंगल में ले गया। यहां पर अवैध संबंधों को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। इस पर आरोपी मो. निजामुद्दीन ने चाकू से राबिया पर हमला कर दिया। आरोपी ने राबिया के गर्दन में चाकू से कई वार किए थे। जब राबिया की मौत हो गई तो आरोपी ने शव को पत्तो से ढ़क दिया।

इसके बाद वह मीठापुर पहुंचा और वहां कई घंटे बैठा रहा कि वह क्या करे। शुक्रवार तड़के आरोपी ने कालिंदी कुंज थाने में सरेंडर कर दिया। आरोपी की निशानेदही पर सूरजकुंड पुलिस ने राबिया का शव बरामद कर लिया। आरोपी ने अपना व राबिया का मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल पल्ला रोड पर आगरा नहर में फेंक दिए थे। 

प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

रोहिणी नार्थ इलाके में शुक्रवार शाम अज्ञात बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। शुरूआती जांच में पुलिस को आपसी रंजिश की आशंका है। पुलिस घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालकर उनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है। 

मृतक की शिनाख्त भीष्म(51) के रूप में हुई है। वह सेक्टर सात रोहिणी की जी ब्लॉक मे रहता था। परिवार में पत्नी सीता, दो बेटे अभिषेक , अभय और एक बेटी है। शुक्रवार शाम करीब सवा चार बजे भीष्म अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान तीन अज्ञात युवक उसके पास आया। उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और हमलावरों ने उसके पेट में दो गोली मार दी।

गोली मारने के बाद सभी आरोपी पैदल ही वहां से भागे और बाद में अपने साथियों की बाइक पर बैठकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। तब तक परिवार वाले भीष्म को अंबेडकर अस्पताल में लेकर चले गए थे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

जांच में पता चला कि भीष्म पर मादक द्रव्य अधिनियम के तहत छह मामले दर्ज हैं। आखिरी मामला वर्ष 2020 में दर्ज हुआ है। परिवार वालों ने किसी से रंजिश से इंकार किया है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक की जांच में रंजिश की बात सामने आ रही है। पुलिस आस पास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालकर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed