{"_id":"6143c36b8ebc3eb6fa774b21","slug":"delhi-news-case-registered-against-five-star-hotel-the-plaza","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम के मुख्यमंत्री के फर्जी हस्ताक्षर का मामला : पांच सितारा होटल द प्लाजा के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
असम के मुख्यमंत्री के फर्जी हस्ताक्षर का मामला : पांच सितारा होटल द प्लाजा के खिलाफ मामला दर्ज
Fri, 17 Sep 2021 04:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 17 Sep 2021 04:43 AM IST
सार
दो आरोपियों को फर्जी नामों से होटल में ठहराया था। होटल के दो मैनेजरों व मालिक पर जालसाजी का केस।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के फर्जी हस्ताक्षर मामले में दिल्ली के पांच सितारा होटल द प्लाजा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। होटल प्रशासन ने पैसे लेकर सरमा के फर्जी हस्ताक्षर करने वाले दो आरोपियों को होटल में ठहराया था। असम पुलिस के पूछने पर होटल प्रशासन ने डाटा भी डिलीट कर दिया था।
विज्ञापन
नई दिल्ली जिला डीसीपी दीपक यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि होटल प्रशासन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि असम के मुख्यमंत्री सरमा के फर्जी हस्ताक्षर मामले के दो आरोपी इमरान शा चौधरी व राजीव कालिथा नई दिल्ली स्थित होटल द प्लाजा में गलत नाम व आईडी से रुके थे। आरोपियों ने होटल मैनेजर को पांच हजार रुपये की रिश्वत दी और होटल में राजू के नाम से ठहरे थे। मोबाइल सर्विलांस के आधार पर असम पुलिस होटल पहुंच गई।
विज्ञापन
होटल प्रशासन ने बताया कि इस नाम के आरोपी उनके होटल में नहीं ठहरे। असम पुलिस होटल में रुके मेहमानों की सूची लेकर चली गई। दोनों आरोपी होटल से दक्षिणी दिल्ली व एयरपोर्ट पहुंचे। इनमें से राजीव कालिथा एयरपोर्ट से फ्लाइट लेकर असम चला गया। वहां पर मोबाइल सर्विलांस के आधार पर असम पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ के आधार पर इमरान शा चौधरी को दक्षिणी दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया।
इन आरोपियों ने खुलासा किया कि वह होटल द प्लाजा में ठहरे थे। असम पुलिस ने इसकी शिकायत नई दिल्ली जिला डीसीपी दीपक यादव से कर दी। दिल्ली पुलिस ने जब जांच की तो पता लगा कि होटल प्रशासन ने मेहमानों की सूची में से राजू का नाम डिलीट कर दिया था।
इसके बाद कनॉट प्लेस थाने में होटल के दो मैनेजरों अनिल कुमार व रोहित और होटल मालिक के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज किया गया। हालांकि इस मामले में बृहस्पतिवार शाम तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।