फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : After molestation accused married with the victim

बेशर्म बेहिसाब : सामूहिक दुष्कर्म के बाद पुलिस के डर से रचाई शादी, फिर भी इस काम से बाज न आया अय्याश

Fri, 29 Oct 2021 06:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 29 Oct 2021 06:24 AM IST
सार

आरोपी ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद युवती से कर ली थी शादी। इसके बाद पीड़िता के वीडियो बनाकर दोस्तों को भेजता रहा।

विज्ञापन
Delhi News : After molestation accused married with the victim
demo pic - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में 28 वर्षीय एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर न सिर्फ युवती के साथ दुष्कर्म किया बल्कि उसकी अश्लील वीडियो बना ली। पुलिस से शिकायत के डर से पहले से शादीशुदा आरोपी ने युवती से शादी रचा ली। लेकिन इसके बाद भी आरोपी अपनी करतूत से बाज नहीं आया। 

विज्ञापन


अब वह युवती की अश्लील वीडियो बनाकर अपने दोस्तों को भेजने लगा। यहां तक कि उसने युवती पर दोस्तों से संबंध बनाने का दबाव बनाया। परेशान होकर युवती अपने घर आ गई। उसके परिजन आरोपी के घर बातचीत के लिए गए तो उसके परिजनों ने पीड़िता के परिवार पर हमला कर दिया। परेशान होकर पीड़िता ने मामले की शिकायत वेलकम थाना पुलिस से की। छानबीन के बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़िता शालू (28) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ न्यू उस्मानपुर इलाके में रहती है। वर्ष 2019 में शालू एक अस्पताल में नौकरी करती थी। वहां उसकी मुलाकात आरोपी युवक से हुई। दोनों के बीच दोस्ती हुई जो प्यार में बदल गई। आरोपी युवक युवती से शादी करने की बात करने लगा। दोनों की दोस्ती देखकर युवती के परिजनों ने आरोपी युवक को माता-पिता के साथ आने के लिए कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इस बीच युवक ने कहा कि पहले वह उसे अपनी मां से मिलवाना चाहता है। यह कहकर वह युवती को अपने घर वेलकम में ले गया। यहां उसके परिजन तो नहीं थे, लेकिन आरोपी का एक अन्य दोस्त था। आरोप है कि युवक ने शालू को कुछ नशीला पदार्थ देकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने उसकी एक अश्लील वीडियो भी बना ली। इसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा।

दो माह बाद पीड़िता गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उसका गर्भपात करवा दिया। इसके बाद आरोपी ने पुलिस से शिकायत के डर से पीड़िता से शादी रचा ली। इसके बाद भी आरोपी बाज नहीं आया और पीड़िता की अश्लील वीडियो बनाकर अपने दोस्तों को भेजने लगा। बाद में पीड़िता को अपने दोस्तों से संबंध बनाने का भी दबाव बनाने लगा। परेशान होकर पीड़िता अपने घर लौट आई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। वेलकम थाना पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है।

शादी का झांसा देकर बचपन के दोस्त ने विधवा से किया दुष्कर्म...

मध्य दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में 29 साल की एक विधवा महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि उसके बचपन के दोस्त ने शादी का झांसा देकर कई बार पहाड़गंज के होटल ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपी ने महिला की वीडियो भी बना ली। अब महिला को ब्लैकमेल कर आरोपी लगाकर वारदात को अंजाम दे रहा था। 

आरोपी ने दो बार पीड़िता का गर्भपात भी करा दिया। विरोध करने पर आरोपी उसके साथ मारपीट करता था। पीड़िता की शिकायत पर पहाड़गंज थाना पुलिस ने मारपीट, दुष्कर्म और जबरन गर्भपात करवाने का मामला दर्ज किया है। पहाड़गंज थाना पुलिस आरोपी राजेश की तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता सपना (29)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ करोल बाग इलाके में रहती है। सपना एक कंपनी में हाउस कीपिंग का काम करती है। इसके परिवार में बेटा, सास, जेठ-जेठानी हैं। वर्ष 2019 में इसके पति की मौत हो गई थी। सपना ने बताया कि वह पांचवी कक्षा तक पढ़ी थी। उसके साथ राजेश नामक युवक भी पढ़ता था। 

तब से वह उसे जानती थी। पति की मौत के बाद राजेश ने उससे बातचीत शुरू की। इसके बाद वह उससे शादी की बात करने लगा। आरोप है कि एक दिन आरोपी धोखे से पहाड़गंज के होटल में ले गया। वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में शादी की बात कर सहमति से संबंध बनाने लगा। एक बार वह गर्भवती हुई तो आरोपी ने दवाई खिलाकर उसका गर्भपात करवा दिया। सपना ने शादी की बात की तो आरोपी उसे धमकाने लगा और उससे दूसरी बना ली।

आरोप है कि करीब छह माह पूर्व आरोपी ने सपना को दोबारा पहाड़गंज के होटल बातचीत के लिए बुलाया। यहां उसकी मर्जी के बैगर दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने वीडियो भी बना ली। अब दोबारा आरोपी ब्लैकमेल कर वारदात को अंजाम दे रहा था। सपना दोबारा गर्भवती हुई तो आरोपी ने उसी तरह गर्भपात करवा दिया। पीड़िता दुष्कर्म का विरोध करती थी तो आरोपी उसके साथ मारपीट करता था। पीड़िता ने मंगलवार को इस संबंध में शिकायत दी। पुलिस ने बुधवार को मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed