{"_id":"617f0db27bb7850b9d111a4f","slug":"delhi-miscreants-opened-fire-at-sweet-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : बदमाशों ने मिठाई की दुकान पर चलाई गोली, रंगदारी के लिए डराने का संदेह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिल्ली : बदमाशों ने मिठाई की दुकान पर चलाई गोली, रंगदारी के लिए डराने का संदेह
Mon, 01 Nov 2021 03:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 01 Nov 2021 03:12 AM IST
सार
गोलीबारी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई।
विज्ञापन
demo pic...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नजफगढ़ इलाके में रविवार शाम दो बदमाशों ने एक मिठाई की दुकान पर गोली चला दी। गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ है। गोली चलने से दुकान पर अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद जिले के आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस को रविवार शाम छावला स्टैंड स्थित मित्तल स्वीट नाम की दुकान पर गोली चलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को दुकानदार प्रेम नगर निवासी अशोक मित्तल मिले। अशोक ने पुलिस को बताया कि शाम करीब 6.10 बजे दुकान पर अन्य दिनों की तरह चहल पहल थी। लोग मिठाई की खरीदारी कर रहे थे। इसी दौरान दो बदमाश काउंटर के पास पहुंचे। दोनों ने गमछा और मास्क से अपना चेहरा ढका हुआ था।
विज्ञापन
दुकान पर आते ही दोनों ने चार राउंड गोली चलाई जिसमें से दो गोली ही चली। बदमाशों को गोली चलाते देख दुकान में मौजूद लोगों ने खुद को बचाया। बदमाशों ने दुकान के सामने की दीवार पर गोली चलाई। गोली चलते ही वहां अफरा-तफरी मच गइर्। गोली चलाने के बाद बदमाश पैदल ही भाग गए। पुलिस को छानबीन के दौरान मौके से दो खोखा मिला। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को कब्जे में कर लिया है। पुलिस को शक है कि बदमाश रंगदारी के लिए दुकानदार को डराने के नीयत से गोली चलाई है।
विज्ञापन