{"_id":"619814e22b57ea21421bdc86","slug":"delhi-income-tax-officer-arrested-for-murder-of-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : कारोबारी की हत्या में आयकर अधिकारी गिरफ्तार, कॉन्ट्रेक्ट किलर को दी थी अपनी ही कार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिल्ली : कारोबारी की हत्या में आयकर अधिकारी गिरफ्तार, कॉन्ट्रेक्ट किलर को दी थी अपनी ही कार
Sat, 20 Nov 2021 02:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 20 Nov 2021 02:49 AM IST
सार
अपनी गाड़ी चोरी होने की एफआईआर कंझावला थाने में दर्ज करवा दी।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वसंतकुंज (नार्थ) थाना इलाके में 31 अक्तूबर को होटल कारोबारी किशनपाल सहरावत की हत्या मामले में बहुत ही रोचक पहलू सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आयकर विभाग के अफसर हरेंद्र को गिरफ्तार किया है। कारोबारी की हत्या के लिए आयकर विभाग, सिविक सेंटर में तैनात रहे अफसर ने अपनी कार क़ॉन्ट्रेक्ट किलर को दी थी। हरेंद्र ने कंझावला थाने में कार चोरी की एफआईआर लिखवा दी। मगर आयकर विभाग अफसर की चालाकी ज्यादा दिन तक नहीं चल सकी और पुलिस ने 16 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुलिस अब तक कारोबारी के होटल को लीज पर लेने वाले रोशन मिश्रा, आयकर अफसर हरेंद्र, अविनाश, गुड्डू और हसीब को गिरफ्तार कर चुकी है। रोशन डॉल्फिन होटल में सिवान, बिहार के गैंगस्टर दिलशाद, गोलू पटेल व अन्य को पनाह देता था। रोशन का जब होटल के मालिक किशनपाल से लीज व बिजली के बिल को लेकर झगड़ा हुआ तो उसने बिहार के गैंगस्टर दिलशाद को किशनपाल की हत्या करने के लिए दो लाख रुपये सुपारी दी थी।
विज्ञापन
दिलशाद, गोलू, अविनाश व गुड्डू को लेकर किशनपाल की हत्या करने महिपालपुर गया था। इसके लिए आयकर विभाग के अफसर हरेंद्र अपनी कार दी थी। गुड्डू ने कार को चलाया था और गोलू ने कारोबारी को दो गोली सिर में मारी थीं। कारोबारी की हत्या करने के बाद हरेंद्र ने अपनी कार चोरी होने की एफआईआर कंझावला थाने में दर्ज करवा दी। इसके बाद वह सभी आरोपियों को कार से सिवान बिहार लेकर गया। वहां हरेंद्र ने अपने चाचा की हत्या करवाई। वसंतकुंज (नार्थ) थाना पुलिस अब दिलशाद व गोलू की तलाश कर रही है। सभी आरोपी सिवान के स्वर्गीय बाहुबली सांसद के गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन