फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Girl was murdered for opposing rape

दिल्ली : दुष्कर्म का विरोध करने पर की गई थी लड़की की हत्या, पैसों के लिए बच्चे का अपहरण और कत्ल

Sat, 09 Oct 2021 05:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 09 Oct 2021 05:19 AM IST
सार

हर्ष विहार के एक पार्क में मिली थी मृत लड़की, पुलिस ने इस मामले में शामिल एक नाबालिग को पकड़ा, दो अन्य आरोपियों की कर रही है तलाश। 

विज्ञापन
Delhi: Girl was murdered for opposing rape
demo pic - फोटो : pixabay

विस्तार

उत्तर पूर्वी जिला की वाहन चोरी निरोधक ने हर्ष विहार में एक पार्क में लड़की की हत्या की गुत्थी को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में शामिल एक नाबलिग को दबोच लिया है और उसके दो सहयोगी की तलाश कर रही है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि लड़की पार्क में सो रही थी। नशे के हालत में तीनों आरोपियों ने जबरदस्ती करने की कोशिश की। लड़की विरोध करने पर उनलोगों ने बेल्ट से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन ने बताया कि 3 अक्तूबर को नंदनगरी डीटीसी बस डिपो के सामने स्थित हनुमान पार्क में एक लड़की का शव मिला था। लड़की की शिनाख्त लोनी के बेहटापुर हाजीपुर निवासी के रूप में हुई थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आस पास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। जिसमें आरोपियों की पहचान हो गई। 
विज्ञापन


वाहन चोरी निरोधक शाखा ने नाबालिग आरोपी को मंडोली चुंगी से दबोच लिया। नाबालिग ने पूछताछ में बताया कि 2 अक्तूबर की रात वह अपने दो साथियों के साथ स्मैक के नशे में पार्क में गया था। जहां एक लड़की बेंच पर सो रही थी। नशे में होने के कारण तीनों ने लड़की के साथ जोर जबरदस्ती करने लगे। लड़की ने इसका विरोध किया और शोर मचाने लगी। गुस्से में आकर उनलोगों ने लड़की का गला घोंट दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल के बच्चे को अगवा कर हत्या

राजपार्क इलाके में रूह को कंपा देने वाला मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने अपने नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर पड़ोसी के पांच साल के बच्चे को अगवा कर लिया। लेकिन एक दिन बाद ही बच्चे के शोर मचाने पर पकड़े जाने के डर से उसकी हत्या कर दी। चार दिनों तक आरोपी बच्चे के शव के साथ कमरे में रहे और मौका पाकर उसके शव को कंबल में लपेटकर नाले के पास फेंक दिया। बृहस्पतिवार शाम बच्चे के शव मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। बेटे की मौत के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। 

जिला पुलिस उपायुक्त परविंदर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम पुलिस को मंगोलपुरी चर्च के पास नाले के बाहर एक शव के कंबल लिपटे होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कंबल में पांच साल के बच्चे का शव लिपटा था। शव दो तीन पुराना लग रहा था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। 

बच्चे की पहचान मंगोलपुरी टी ब्लॉक निवासी मोक्ष के रूप में हुई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मोक्ष के पिता ई-रिक्शा चालक हरपाल ने एक अक्तूबर को बेटे की गुमशुदगी की शिकायत राजपार्क थाने में की थी। पुलिस बच्चे की तलाश कर रही थी। इसी दौरान बृहस्पतिवार शाम बच्चे का शव मिला। 

पुलिस ने घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। जिसमें दो युवकों को कंबल में लपेट कर कुछ लाते हुए देखे गए। युवकों में से एक की पहचान बच्चे के पड़ोसी सुभाष के रूप में हुई। पुलिस ने सुभाष को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने उसके निशानदेही पर वारदात में शामिल नाबालिग को दबोच लिया। आरोपियों ने बताया कि रकम ऐंठने के लिए उनलोगों ने बच्चे को अगवा किया था। 

पैस हैं नहीं तो देते कहां से 
मोक्ष के पिता हरपाल को जब पता चला कि गिरफ्तार आरोपियों ने रकम ऐंठने के लिए उसके बेटे को अगवा करने के बाद कही है तो उसने कहा कि उसके पास पैसे हैं नहीं तो देता कहां से। बेटे की मौत के बाद से घर में मातम पसरा हुआ है। मां का रो रो कर बुरा हाल है। हरपाल ने बताया कि उसे विश्वास ही नहीं हो रहा है कि उसके पड़ोसी ने वारदात को अंजाम दिया है।

उसने बताया कि आरोपी जानता था कि वह ई-रिक्शा चलाते हैं और किसी तरह से अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। बावजूद उसने पैसे की चाहत में उसके बेटे की जान ले ली। स्थानीय लोग इस बात को लेकर काफी आश्चर्यचकित है कि आरोपियों ने बच्चे को अगवा करने के एक दिन बाद ही उसकी हत्या कर दी और शव को ठिकाने नहीं लगा पाने की स्थिति में बच्चे के शव के साथ चार दिनों तक उस कमरे में रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed