फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Brutal murder of gym trainer four youths committed the crime

दिल्ली: जिम ट्रेनर की नृशंस हत्या, चार युवकों ने दिया वारदात को अंजाम, एक आरोपी गिरफ्तारी

Thu, 25 Nov 2021 07:54 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 25 Nov 2021 07:54 PM IST
सार

पुलिस का कहना है कि वसीम के भांजे हाशिम ने बताया कि करीब डेढ़ माह पूर्व उसके मामा वसीम का रहीस नामक युवक से झगड़ा हुआ था। रहीस न्यू अशोक नगर की मुल्ला कालोनी में रहता है। उसका एक घर त्रिलोकपुरी 15 ब्लॉक में भी है।

विज्ञापन
Delhi Brutal murder of gym trainer four youths committed the crime
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में बुधवार रात पुराने झगड़े का बदला लेने के लिए जिम ट्रेनर की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त वसीम ठाकुर (25) के रूप में हुई है। वारदात के समय वसीम अपनी मां को डॉक्टर के पास लेकर आया था। मां को डॉक्टर के पास छोड़कर वसीम कुछ सामान खरीदने निकला तो चार बदमाशों ने उसे घेर लिया। इसके बाद उसके पेट, टांग और हाथ में करीब आधा दर्जन चाकू मारकर आरोपी फरार हो गए। गंभीर हालत में वसीम को पहले एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान वसीम की मौत हो गई। मयूर विहार थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर एक युवक जावेद उर्फ मिंडा को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक वसीम अपने परिवार के साथ 15/463, त्रिलोकपुरी में रहता था। इसके परिवार में पिता अलीशेर, मां तमसीरन बेगम, दो भाई यासीन, हसीन के अलावा छह बहनें हैं। वसीम त्रिलोकपुरी के ही एक जिम में ट्रेनर का काम करता था। बाकी दिन में वह ईको वैन किराए पर चलवाता था।

विज्ञापन

रहीस ने वसीम की बहन को दी थी गाली

रहीस ने वसीम की बहन को किसी बात पर गाली दी थी। इसका पता जब वसीम को चला तो उसने रहीस की पिटाई कर दी। जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ। बाद में पड़ोसियों ने दोनों के बीच सुलह करा दी। बुधवार शाम के समय वसीम अपनी मां तमसीरन बेगम को लेकर 15/16 ब्लॉक के एक डॉक्टर के पास गया। मां को डॉक्टर की क्लीनिक पर बैठाकर वसीम कुछ सामान लेने के लिए पास की दुकान पर चला गया।

इसी बीच वहां पर रहीस, उसके भाई इंतजार व दोस्त जावेद उर्फ मिंडा और मंसूर ने वसीम को बातचीत करने के बहाने रोक लिया। आरोपी वसीम को पास के एक सूनसान पार्क में ले गए। वहां पहले उसकी पिटाई की, इसके बाद उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। वसीम जान बचाकर वहां से भागा और 16 ब्लॉक के चौक पर बेहोश हो गया। आरोपी वहां से फरार हो गए। वसीम को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। जिला पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप ने बताया कि देर रात को 11 बजे उनको चाकुबाजी की कॉल मिली थी। पहले हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। अब इसे हत्या में बदलकर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

परिजनों का आरोप रहीस का सट्टे का कारोबार

वसीम के परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपी रहीस का सट्टे का कारोबार है। वसीम और उसका परिवार इसका विरोध करता था। इसी बात पर रहीस, वसीम और उसके परिवार से चिढ़ने लगा था। परिवार का कहना था कि वसीम की बहन को भी रहीस ने इसी वजह से गाली दी थी। इसी बात पर वसीम और रहीस का झगड़ा हुआ था। घटना के बाद पड़ोसियों ने दोनों के बीच सुलह जरूर करा दी थी, लेकिन लगातार रहीस वसीम से बदला लेने की फिराक में था। पुलिस बाकी फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed