फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Dalit girl molested in Delhi Mohalla clinic

दिल्ली: मोहल्ला क्लीनिक में दवा लेने गई दलित बच्ची से छेड़छाड़, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी डॉक्टर

Fri, 26 Nov 2021 05:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 26 Nov 2021 05:04 AM IST
सार

जिला पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने बताया कि बच्ची के साथ छेड़छाड़ हुई है। पॉक्सो और छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
Dalit girl molested in Delhi Mohalla clinic
demo pic - फोटो : social media

विस्तार

रोहिणी जिले के कंझावला इलाके में मोहल्ला क्लीनिक के भीतर एक डॉक्टर द्वारा दलित बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। 12 वर्षीय बच्ची बुधवार शाम दवाई लेने क्लीनिक गई थी। बृहस्पतिवार को परिजनों को इसका पता चला तो लोग इकट्ठा होकर मोहल्ला क्लीनिक पहुंचे। वहां जमकर हंगामा हुआ।

विज्ञापन


इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी डॉक्टर दक्षित दहिया को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची की काउंसलिंग कराई गई है।
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने बताया कि बच्ची के साथ छेड़छाड़ हुई है। पॉक्सो और छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मासूम परिवार के साथ कंझावला के कराला स्थित शिव विहार इलाके में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। इसके पिता अखबार वितरक हैं। बुधवार को बच्ची की तबीयत खराब थी। मां ने अकेले ही पास के मोहल्ला क्लीनिक में दवा लेने भेज दिया। वहां तैनात आरोपी डॉक्टर ने मासूम को अकेला पाकर उसके साथ गलत काम किया।  

वारदात के बाद आरोपी ने किसी को कुछ भी न बताने के लिए कहा। बृहस्पतिवार सुबह मासूम ने सारी बात अपनी मां को बताई। परिवार को बात पता चलने के बाद आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मोहल्ला क्लीनिक का घेराव कर लिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया। बच्ची की काउंसलिंग कराने के बाद कंझावला थाने में पॉक्सो और छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया।
 

बच्चियों से अश्लील हरकत करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार

डिफेंस कॉलोनी थाना पुलिस ने बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें व छेड़छाड़ करने वाले सिरफिरे को गिरफ्तार किया है। आरोपी अब तक आठ बच्चियों के साथ छेड़छाड़ कर चुका है। अभी वह जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ था। आरोपी ने डिफेंस कॉलोनी में 10 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी के मोबाइल से 70 से ज्यादा अश्लील वीडियो मिले हैं।

सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार सिरफिरे की पहचान जनरल मार्केट, पहाड़गंज निवासी यश कुमार (27) के रूप में हुई है। आरोपी शादीशुदा है और उसकी खुद की पांच वर्ष की बच्ची है। यश इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। काम के दौरान ही वह मासूम बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें करता था। आरोपी ने 22 नवंबर को डिफेंस कॉलोनी इलाके में पांचवीं की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की थी।

पेडोफीलिया बीमारी से पीड़ित है मनोचिकित्सक व जानकारों को कहना है कि अगर कोई आरोपी बच्चियों के साथ बार-बार इस तरह की वारदात करता है तो वह पेडोफिलिया नामक बीमारी से पीड़ित होता है। इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति किशोरी व बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें करता हैं।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह जब भी छोटी बच्चियों को देखता था, तो उसके मन में बच्चियों को लेकर गलत भावना आने लगती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed