फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   crime in delhi : When the girl refused to talk, the young man broke her mother's head.

दिल्ली में अपराध : युवती ने बातचीत करने से मना किया तो फोड़ दिया उसकी मां का सिर...

Thu, 02 Dec 2021 06:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 02 Dec 2021 06:37 AM IST
सार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी की वारदात, पुलिस ने किया मामला दर्ज, आरोपी हुआ फरार, छानबीन जारी।

विज्ञापन
crime in delhi : When the girl refused to talk, the young man broke her mother's head.
demo pic

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में एक तरफा प्यार में  एक युवक ने युवती की मां का सिर फोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। 40 वर्षीय पीड़िता को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी अमन (22) के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। गोकुलपुरी थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूलरूप से महोबा की रहने वाली पीड़िता सपना (40)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ गोकुलपुरी में किराए के मकान में रहती है। इसके परिवार में पति के अलवा 19 साल की बेटी व अन्य सदस्य हैं। सपना के अनुसार उनके बेटी के स्कूल में पढ़ने वाला युवक अमन बेटी से बातचीत करता था। दोनों पढ़ाई लिखाई की बात करते थे। अमर ब्रह्मपुरी में रहता है। बाद में युवती को पता चला कि अमन उससे एक तरफा प्यार करता है तो उसने अमन से बातचीत बंद कर दी। पीड़िता ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया। आरोप है कि सोमवार को आरोपी युवती के घर पहुंचा। वहां उसने सपना की बेटी को बुलाया। अमन युवती से झगड़ा करने लगा।
विज्ञापन


सपना शोर सुनकर बाहर आई तो वह बेटी को अंदर ले जाने लगे। इस बात पर आरोपी भड़क गया। वह उससे भी बहस करने लगा। तू-तू-मैं-मैं के बीच आरोपी ने अचानक हाथ में पहने कड़े से सपना के सिर पर हमला कर दिया। सपना के सिर से खून बहने लगा तो आरोपी वहां से भाग गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने सपना की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी में वेटर ने खाना देने से इंकार किया तो युवक ने चला दी गोली, गिरफ्तार

बाहरी दिल्ली के मुंडका इलाके में शादी समारोह के दौरान नशे में धुत युवक ने वेटर से खाना लाने के लिए कहा। वेटर ने खाना लाने से इंकार किया तो आरोपी ने पिस्टल निकालकर वेटर पर तान दी। इसके बाद गोली मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद आरोपी ने हवा में गोली चला दी। बाकी लोगों ने आरोपी को काबू किया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान मनीष उर्फ माचू (27) के रूप में हुई है। आरोपी पेशे से प्रॉपर्टी डीलर है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी के पास से एक पिस्टल, दो कारतूस व एक खोखा बरामद किया है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त परविंदर सिंह ने बताया कि सोमवार को मुंडका इलाके के आईपी मोटेल में गोली चलने की शिकायत पुलिस को दी थी। मोटेल के मानिक चिराग खुराना ने बताया कि शनिवार रात को यहां पर एक शादी समारोह चल रहा था। आरोपी मनीष वहां बैठकर टेबल पर बिट्टू नामक वेटर से खाना मांगने लगा। मनीष के कजिन की शादी थी। बिट्टू ने अन्य काम होने की बात कर खाना लाने से इंकार कर दिया। इसी बात पर नशे में धुत आरोपी भड़क गया। उसने अपने पिस्टल निकाल ली औश्र बिट्टू पर तान दी। आरोपी उसे गोली मारने की धमकी देने लगा। इस दौरान आरोपी ने हवाई फायरिंग भी कर दी। बिट्टू ने मामले की सूचना अपने मालिक चिराग को दी। बाकी लोगों की मदद से आरोपी को मौके पर ही काबू कर पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मनीष को काबू कर लिया। वह परिवार के साथ गांव ढिचाऊं कलां में रहता है। उसने बीकॉम दूसरे वर्ष की पढ़ाई की है। फिलहाल आरोपी प्रॉपर्टी का कारोबार कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध पिस्टल व दो कारतूस बरामद किए। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि वारदात के समय आरोपी बुरी तरह शराब के नशे में था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी मनीष पिस्टल कहां से लेकर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed