{"_id":"585ac0124f1c1b1864e3add6","slug":"assistant-manager-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायक मैनेजर की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सहायक मैनेजर की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 22 Dec 2016 09:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण जिले के महरौली थाना इलाके में मंगलवार रात को सहायक मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घर जाते समय मैनेजर की दो-तीन युवकों से किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। बुधवार शाम तक पुलिस आरोपियों का कोई सुराग पता नहीं लगा पाई। महरौली थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को मौके से सीसीटीवी फुटेज मिली है।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, राजपुर खुर्द एक्सटेंशन (महरौली) में रहने वाला बृजमोहन प्रसाद (42) यूसुफ सराय स्थित शराब की दुकान पर सहायक मैनेजर था। वह मंगलवार रात करीब 10.30 बजे घर लौट रहा था। घर से कुछ पहले गली में दो-तीन युवकों से किसी बात पर उसकी कहासुनी हो गई। युवकों ने झगड़े में बृजमोहन को गोली मार दी। गोली पेट के नीचे लगी।
विज्ञापन
घायल अवस्था में उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान रात को बृजमोहन की मौत हो गई। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बुधवार शाम तक इस बात का पता नहीं लगा था कि बृजमोहन का युवकों से किस बात पर झगड़ा हुआ था। पुलिस को मौके से सीसीटीवी फुटेज मिली है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन