{"_id":"5cce2f3ebdec22074407d1c0","slug":"81557016382-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहासुनी के दौरान युवक को चाकू मारकर किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कहासुनी के दौरान युवक को चाकू मारकर किया घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहासुनी में युवक को मारा चाकू
नई दिल्ली। सुल्तानपुरी इलाके में शुक्रवार रात मामूली कहासुनी के दौरान बदमाशों ने युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर पुलिस फरार आरोपियों की पहचान में जुटी है। पुलिस के अनुसार घायल युवक की पहचान प्रवीण (28) सपरिवार सुल्तानपुरी इलाके में रहता है। शुक्रवार रात वह अस्पताल में भर्ती चचेरे भाई हिमांशु के लिए खाना लेकर जा रहा था। गली से निकलते ही किसी बात पर उसका अन्य लड़कों से झगड़ा हो गया। लड़के प्रवीण पर चाकू से हमला कर फरार हो गए। ब्यूरो
गश्त के दौरान तीन बदमाश दबोचे
नई दिल्ली। भलस्वा डेयरी थाना पुलिस ने गश्त के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में एक घोषित बदमाश से मादक द्रव्य और दो अन्य बदमाशों से चोरी के वाहन बरामद किए गए हैं। जिला पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि 3 मई की रात हवलदार अश्वनी और सिपाही अनिल इलाके में गश्त कर रहे थे। पुलिसकर्मियों ने एक संदिग्ध को पकड़ा। उसके पास से 23 ग्राम हेरोइन मिली। आरोपी की पहचान सैफीजूल(30) के रूप में हुई। वह इलाके का घोषित बदमाश है। उस पर पहले से 17 मामले दर्ज हैं। अन्य मामले में शुक्रवार रात हवलदार पंकज और सिपाही बृजपाल ने बिना नंबर प्लेट बाइक पर आ रहे दो युवकों को रोका। जांच करने पर पता चला कि बाइक भलस्वा डेयरी इलाके से चोरी की है। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान भलस्वा डेयरी निवासी सद्दाम और रिजाबुल के रूप मेें हुई। तलाशी के दौरान इनके पास से एक पिस्टल और कारतूस भी मिले हैं। पुलिस पूछताछ कर रही है।