फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   युवक के परेशान करने पर महिला ने फांसी लगाकर जान दी

युवक के परेशान करने पर महिला ने फांसी लगाकर जान दी

Fri, 11 Jan 2019 05:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 05:37 AM IST
विज्ञापन
युवक के परेशान करने पर महिला ने फांसी लगाकर जान दी
ब्लैकमेल करता था दोस्त, महिला ने फांसी लगाई
विज्ञापन


मानसरोवर पार्क की घटना, पुलिस को सुसाइड नोट मिला
पुलिस ने मृतका का मोबाइल अपने कब्जे में लिया

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शाहदरा जिले के मानसरोवर पार्क इलाके में बृहस्पतिवार सुबह एक महिला ने फांसी लगा ली। मृतका की शिनाख्त अपूर्वा गोस्वामी (28) के रूप में हुई। पुलिस को मृतका के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने अपने दोस्त पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाकर उसे मौत का जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है। पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर पति व दोस्त से पूछताछ कर छानबीन कर रही है। पुलिस ने मृतका का मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस के मुताबिक, अपूर्वा परिवार के साथ गली नंबर-2, राम नगर में रहती थी। परिवार में पति अरुण पांचाल के अलावा अन्य सदस्य हैं। पटेल चेस्ट निवासी अपूर्वा ने 21 जनवरी, 2016 को अरुण से प्रेम विवाह किया था। अपूर्वा के दोस्त का उसके घर आना-जाना था। बृहस्पतिवार सुबह परिवार जब सोकर उठा, तो उन्होंने देखा कि अपूर्वा फंदे से लटकी थी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

छानबीन के दौरान पुलिस को सुसाइड नोट बरामद हुआ। नोट में अपने दोस्त पर परेशान करने का आरोप लगाया, लेकिन वह क्यों परेशान करता था, इसका जिक्र नहीं किया गया है। पुलिस पति व दोस्त से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने मृतका का मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन










विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed