फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   कंपनी से बदला लेने के लिए उबर चालक से की लूटपाट

कंपनी से बदला लेने के लिए उबर चालक से की लूटपाट

Tue, 02 Apr 2019 02:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
कंपनी से बदला लेने के लिए उबर चालक से की लूटपाट
गर्लफ्रेंड का जन्मदिन मनाने के
विज्ञापन

लिए कैब चालक को लूटा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गर्लफ्रेंड का जन्मदिन मनाने के लिए एक युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर कैब चालक से लूटपाट की। पुलिस ने उन्हें अगले दिन गिरफ्तार कर लिया।
जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस ने बताया कि 30 मार्च की देर रात कैब चालक मुकेश ने लूटपाट की सूचना दी थी। उसने बताया कि उसकी कार बुक कराने वाले चार युवकों ने उसका सारा कीमती सामान लूट लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अगले दिन पुलिस को आरोपियों के बिंदापुर इलाके में घूमने की सूचना मिली। पुलिस ने जसवीर सिंह (24), गुरप्रीत सिंह (19) और आकाश (22) को दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि जसवीर पहले एक कैब पर चालक था। यात्रियों से खराब बर्ताव के कारण उसे काम से निकाल दिया गया था। 30 मार्च के जसवीर ने अपनी गर्लफ्रेंड का जन्मदिन धूमधाम से मनाने की योजना बनाई, लेकिन पैसे नहीं थे। इस बारे में उसने दोस्तों से बात की और कैब लूटने का फैसला ले लिया। दोस्तों का कहना था कि इससे जसवीर खुद को नौकरी से निकाले जाने का बदला भी ले लेगा। 30 मार्च की रात करीब दो बजे उन्होंने पुराने सिम का इस्तेमाल कर कैब बुक कराई। मुकेश कैब लेेकर पहुंचा तो गुरप्रीत आगे की सीट पर बैठ गया, जबकि बाकी दोस्त पीछे बैठे। कुछ दूर चलते ही उन्होंने गन प्वाइंट पर कार रुकवा ली। गुरप्रीत ने गाड़ी की चाबी इग्नीशन से निकलने की कोशिश की, लेकिन वह भीतर ही टूट गई। इस कारण उनकी कार लूटकर ले जाने की योजना फेल हो गई। इसके बाद उन्होंने ड्राइवर से ब्लूटूथ स्पीकर, मोबाइल फोन और करीब 3000 रुपये लूटे और फरार हो गए। ड्राइवर से लूटी गई रकम से उन्होंने अगली शाम गर्लफ्रेंड का बर्थ-डे मनाया। इसके बाद उन्होंने फिर एक कैब को लूटने की योजना बनाई, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने दबोच लिया। गुरप्रीत हत्या के आरोप में कुछ माह जेल में रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed