फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   कल्याणपुरी में सड़क पर पलटी कार, एक की मौत

कल्याणपुरी में सड़क पर पलटी कार, एक की मौत

Mon, 25 Mar 2019 09:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
कल्याणपुरी में सड़क पर पलटी कार, एक की मौत
कल्याणपुरी में सड़क पर पलटी कार, एक की मौत
विज्ञापन


नई दिल्ली। दोस्त के जन्मदिन की पार्टी मनाकर खाने गए छह दोस्त एनएच-24 पर हादसे का शिकार हो गए। कल्याणपुरी इलाके में ईस्ट विनोद नगर डिपो के सामने इनकी होंडा अमेज कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार ने कई पल्टियां खाई। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। घायलों को एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि पांच गंभीर रूप घायल से घायल हैं। मृतक की शिनाख्त साहिल बजाज (24) के रूप में हुई है। हादसे में घायल हुए दीपांशु, जीवा कालरा, शिवा कालरा, अभिषेक धमीजा और हेमंत चावला का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद साहिल का शव परिवार को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर कल्याणपुरी थाना पुलिस छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक साहिल अपने परिवार के साथ शिवपुरी, लेबर चौक, गीता कॉलोनी में रहता था। इसके परिवार में पिता गुलशन बजाज, मां किरण बजाज और शादीशुदा दो बहनें हैं। साहिल स्नातक करने के बाद नौकरी की तलाश कर रहा था। साहिल के जीजा सोनू ने बताया कि शनिवार को साहिल के दोस्त जीवा का जन्मदिन था। सभी दोस्त जीवा कालरा, उसका भाई शिवा कालरा, दीपांशु, अभिषेक धमीजा, हेमंत चावला और साहिल ने पहले गीता कॉलोनी में जन्मदिन पार्टी मनाई। इसके बाद देर रात सभी ने सराय काले खां जाकर खाना खाने का कार्यक्रम बनाया। हेमंत की होंडा अमेज कार में सवार होकर सभी छह दोस्त काले खां पहुंच गए। वहां खाना खाया और रविवार तड़के 4 बजे सभी घर आने के लिए निकले।
विज्ञापन

कार जीवा चला रहा था, जबकि साहिल चालक के बराबर वाली सीट पर बैठा था। इस बीच अक्षरधाम मंदिर से आगे निकलने पर साहिल व जीवा मजाक करने लगे। इसी क्रम में अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार पलटने के दौरान साहिल कार से निकलकर सड़क पर गिर गया। राहगीरों ने फौरन घायलों को कार से बाहर निकाला और पुलिस की मदद से घायलों को एलबीएस अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में साहिल को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार की रफ्तार बनी हादसे का कारण
मौज-मस्ती कर घर लौट रहे दोस्तों को शायद पता नहीं था कि वह हादसे का शिकार हो जाएंगे। दीपांशु ने बताया कि जीवा कार बहुत तेज चला रहा था। उसी दौरान साहिल ने जीवा से मजाक शुरू कर दिया और कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय रफ्तार अधिक होने के कारण कार ने कई पल्टियां खाई। पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि जीवा ने शराब तो नहीं पी हुई थी। पुलिस घायलों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।


इकलौता था साहिल, परिवार में मातम
इकलौते बेटे की मौत के बाद से साहिल के परिवार में मातम का माहौल है। भाई-बहनों में साहिल सबसे छोटा था। दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। साहिल के पिता चांदनी चौक इलाके में लकड़ी की पेटी बनाने का काम करते हैं। इधर बेटे की मौत की खबर सुनने के बाद से साहिल की मां किरण बार-बार रोते हुए बेहोश हुए जा रही थी। जीजा सोनू ने बताया कि परिवार साहिल की नौकरी लगते ही उसकी शादी की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed