फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   सुंदर भाटी के नाम पर दो कारोबारी भाईयों पर हमला

सुंदर भाटी के नाम पर दो कारोबारी भाईयों पर हमला

Sat, 11 May 2019 08:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 08:11 PM IST
विज्ञापन
सुंदर भाटी के नाम पर दो कारोबारी भाईयों पर हमला
रंगदारी नहीं देने पर कारोबारी भाइयों को पीटा
विज्ञापन

आरोपी ने खुद को सुंदर भाटी गिरोह का बदमाश बता मांगे थे 10 लाख रुपये आनंद विहार इलाके में वारदात
- जिम में एक भाई का जबड़ा तोड़ा, दूसरे की आंख पर मारा घूंसा, दोनों घायल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कुख्यात गैंगस्टर सुंदर भाटी के नाम पर दिल्ली के आनंद विहार में दो कारोबारी भाइयों से 10 लाख रुपये रंगदारी मांगी जा रही है। रुपये नहीं देने पर खुद को सुंदर भाटी गिरोह का बदमाश बताने वाले दीपक भाटी ने जिम केे अंदर घूंसा मारकर योगेश सब्बरवाल का जबड़ा तोड़ दिया, जबकि कुछ देर बाद ही दूसरे भाई मनीष सब्बरवाल की आंख पर घूंसा मार दिया। घायल होने पर दोनों को डॉ. हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया। आनंद विहार थाना पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, योगेश व मनीष परिवार के साथ एजीसीआर एन्क्लेव में रहते हैं। इनका अपना कारोबार है। एक मार्च से दोनों ने एक जिम ज्वाइन किया था। योगेश का आरोप है कि करीब एक सप्ताह से दीपक भाटी उन्हें जिम में धमकाकर 10 लाख रुपये रंगदारी मांग रहा है। वह खुद को सुंदर भाटी गिरोह का बदमाश बताता है। वह उनसे रोज रुपये मांगता है। शुक्रवार सुबह योगेश जिम गए तो दीपक ने रुपये मांगे। योगेश ने कुछ दिन में रुपये देने की बात कही तो वह आग-बबूला हो गया। उसने योगेश को जोरदार घूंसे मारे, इससे उनका जबड़ा टूट गया। कुछ ही देर बाद मनीष भी जिम पहुंचे तो दीपक ने उनकी आंख पर भी जोरदार घूंसा मार दिया। इससे वे घायल हो गए। दीपक जल्द से जल्द रुपयों का इंतजाम करने और न देने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया। इसके बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने दोनों भाइयों के बयान ले लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed