फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   क्रेडिट कार्ड को बैंक अकाउंट से जोडने की बात कहकर ठगी

क्रेडिट कार्ड को बैंक अकाउंट से जोडने की बात कहकर ठगी

Sat, 02 Mar 2019 04:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 04:10 AM IST
विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड को बैंक अकाउंट से जोडने की बात कहकर ठगी
क्रेडिट कार्ड को बैंक खाते से
विज्ञापन

जोड़ने का झांसा देकर ठगी
राजीव कुमार
नई दिल्ली। द्वारका नॉर्थ इलाके में क्रेडिट कार्ड को बैंक खाते जोड़ने का झांसा देकर हजारों रुपये की ठगी कर ली गई। आरोपियों ने फोन पर खुद को बैंक अधिकारी बताकर वारदात की।

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-13 द्वारका में रहने वाली राजकुमारी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उन्होंने जनवरी माह में एक्सिस बैंक में क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन दिया था। बैंक ने उन्हें क्रेडिट कार्ड जारी कर दिया। 18 फरवरी को उनके पास एक व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को बैंक के क्रेडिट कार्ड विभाग का अधिकारी बताया। उसने राजकुमारी को क्रेडिट कार्ड की खूबियां बताकर कहा कि खरीदारी करने के लिए अभी उन्हें क्रेडिट कार्ड को चालू करना पड़ेगा। कार्ड को खाते से जोड़ना भी बाकी है। उसके बाद उसने राजकुमारी से कार्ड नंबर और सीवीवी नंबर पूछा। अगले दिन एक अन्य व्यक्ति का फोन आया। उसने भी खुद को बैंक अधिकारी बताकर कार्ड चालू नहीं होने की बात कहकर उसका नंबर मांगा। उन्होंने नंबर दे दिया। अगले दिन एक अन्य शख्स का फोन आया। उसने कहा कि बैंक का सर्वर डाउन होने के कारण कार्ड को खाते से जोड़ा नहीं जा सका है। उसने फिर से कार्ड का नंबर और सीवीवी नंबर देने को कहा। नंबर देने के बाद राजकुमारी ने अपना फोन देखा तो बैंक से मैसेज आया हुआ था। इससे पता चला कि नंबर मांगने के बहाने उनके खाते से 62 हजार रुपये निकाले जा चुके हैं। उन्होंने अपना कार्ड ब्लॉक कराने के बाद इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed