फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   घायल युवती की इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत

घायल युवती की इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत

Mon, 29 Apr 2019 05:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 05:51 AM IST
विज्ञापन
घायल युवती की इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत
ई-रिक्शा को टक्कर मारने वाला कार चालक गिरफ्तार
विज्ञापन

बिल्डिंग मेटेरियल का काम करता है आरोपी, हादसे में घायल एक महिला की मौत

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हरिनगर इलाके में होंडा सिटी कार के ई-रिक्शा में टक्कर मारने से घायल युवती की सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त सुभाष नगर निवासी कंचन (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने हादसे के बाद फरार कार चालक प्रीत विहार निवासी सुखदेव मल्होत्रा (54) को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी बिल्डिंग मैटेरियल का काम करता है। हादसे के समय वह कार में अकेला था।

शनिवार शाम साढ़े सात बजे जेल रोड पर होंडा सिटी कार ई-रिक्शा को टक्कर मारने के बाद पलट गई । हादसे में ई-रिक्शा चालक पंखा रोड निवासी शाहिद की मौत हो गई थी। जबकि, ई रिक्शा पर सवार कंचन व एक अन्य महिला हरप्रीत कौर को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कंचन को गंभीर हालत में सफदरजंग रेफर किया गया था, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जांच के दौरान कार के नंबर के जरिए उसके मालिक की पहचान की। कार सुखदेव के नाम से रजिस्टर्ड था। पुलिस जब आरोपी के घर पहुंची तो सुखदेव ने बताया कि कार उसका ड्राइवर चला रहा था। लेकिन छानबीन में असलियत सामने आ गई। पुलिस ने सुखदेव को गिरफ्तार कर लिया। उसने अपनी कार पर राष्ट्रीय पार्टी का बैनर और झंडा लगा रखा था। पुलिस उससे पूछताछ कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed