फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   महिला की बहादुरी के आगे बदमाश हुए पस्त, एक धरा गया

महिला की बहादुरी के आगे बदमाश हुए पस्त, एक धरा गया

Sun, 10 Mar 2019 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
महिला की बहादुरी के आगे बदमाश हुए पस्त, एक धरा गया
गाजियाबाद के ध्यानार्थ
विज्ञापन


चेन छीनकर भाग रहे बदमाश को कॉलर पकड़कर गिराया
महिला की बहादुरी से एक काबू , दूसरा फरार, चोरी की बाइक भी जब्त

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। डिफेंस कालोनी इलाके में महिला की बहादुरी के आगे बदमाशों के हौसले पस्त हो गए। महिला ने सोने की चेन झपटकर भाग रहे बदमाश का कॉलर पकड़कर उसे बाइक सहित गिरा दिया। जबकि उसका साथी चेन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से अपाचे बाइक भी जब्त की है। जांच में पता चला कि बदमाशों ने बाइक को खोड़ा गाजियाबाद से चुराई थी। पकडे़ गए आरोपी की पहचान महावीर एंक्लेव निवासी राहुल के रूप में हुई है। दूसरे बदमाश की पहचान हरिश के रूप में हुई है जिसे दबोचने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

सुनीता बकोलिया सपरिवार विनोबापुरी लाजपत नगर में रहती है। शुक्रवार को सुनीता एंड्रूजगंज के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार एक बदमाश ने उसके गले से चेन झपट लिया। सुनीता अचानक हरकत में आई और चेन झपटने वाले बदमाश के शर्ट का कॉलर पकड़ कर खींच लिया। इस दौरान बदमाशों की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। अपने को फंसता देख बदमाश बाइक छोड़कर भागने लगे। उधर पकड़ा गया बदमाश भी अपने को छुड़ा कर वहां से भागने लगा। सुनीता ने शोर मचाते हुए बदमाशों के पीछे भागी। गश्त कर रहा एक पुलिसकर्मी भागते बदमाश को देखकर उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed