फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   पुलिस को घटनास्थल से मिले सीसीटीवी फुटेज

पुलिस को घटनास्थल से मिले सीसीटीवी फुटेज

Sat, 23 Mar 2019 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
पुलिस को घटनास्थल से मिले सीसीटीवी फुटेज
पुलिस को घटनास्थल से मिली सीसीटीवी फुटेज
विज्ञापन

- रानी बाग में कारोबारी से 1.40 करोड़ रुपये लूटने का मामला
- बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रानी बाग इलाके में शुक्रवार रात दाल कारोबारी से हुई करोड़ों रुपये की लूट के मामले में पुलिस को अभी बदमाशों का सुराग हाथ नहीं लगा है। लेकिन पुलिस को वारदात की जगह से एक सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों का सुराग लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस की पांच टीम गठित कर दी हैं जो बदमाशों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही हैं।
जानकारी के मुताबिक, सरस्वती विहार में रहने वाले विनोद गर्ग का दाल का कारोबार है। शुक्रवार रात वह बेटे के साथ कलेक्शन के एक करोड़ 40 लाख रुपये लेकर कार से घर जा रहे थे। पीतमपुरा धर्मशाला के पास दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने पिता पुत्र को पिस्टल के बल पर कार से बाहर निकाल लिया और गोली मारने की धमकी देकर उन्हें चुप रहने के लिए कहा। उसके बाद एक बदमाश उनकी कार लेकर फरार हो गया था।
विज्ञापन

छानबीन के दौरान पुलिस को घटनास्थल से करीब एक किमी दूर कारोबारी की कार लावारिस हालत में मिल गई थी। कार की खिड़की और डिग्गी खुली हुई थी और उसमें से रुपयों से भरा बैग गायब था। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल के अलावा अन्य जगहों से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में लेकर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed