{"_id":"5ccc7e1abdec22078b2918c7","slug":"141556905498-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सुपारी देकर करवा दी पति की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सुपारी देकर करवा दी पति की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहाना (सोनीपत) के ध्यानार्थ
डेढ़ लाख की सुपारी देकर करवाई पति की हत्या
पुलिस ने पत्नी को प्रेमी समेत दबोचा, सुपारी किलर भी गिरफ्तार
आरोपियों ने हत्या को लूटपाट का रंग देने का किया प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर डेढ़ लाख की सुपारी देकर पति की हत्या करवा दी। हत्या को लूट का रंग देने का भरपूर प्रयास किया गया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच से हत्याकांड की इस सनसनीखेज वारदात से पर्दा उठ गया। पुलिस ने हत्या की इस गुत्थी को सुलझाते हुए मृतक सुबोध जैन की पत्नी प्रीति जैन, उसके प्रेमी गोहाना (सोनीपत) निवासी राहुल जैन और सुपारी किलर सोनीपत निवासी विजय हुड्डा को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी राहुल सुबोध का चचेरा भाई है। प्रीति ने पति को नींद की गोलियां देकर बेहोश कर दिया था। बाद में विजय ने घर में घुसकर सुबोध की तार से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल तार व घर से ले जाया गया लैपटॉप और मोबाइल बरामद कर लिया है।
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि बुधवार रात करीब 8.18 बजे गली नंबर-4, न्यू उस्मानपुर में प्ले स्कूल चलाने वाले सुबोध जैन की मौत की खबर मिली थी। घर पर सुबोध की पत्नी प्रीति मिली थी। घर की एक अलमारी खुली थी। उसमें से सुबोध का लैपटॉप, मोबाइल व कुछ अन्य सामान गायब था। प्रीति ने बताया कि उसके पति को दौरे पड़ते थे। वहीं पुलिस को सुबोध का शव देखकर हत्या का शक हुआ। उसके गले पर गहरे निशान थे।
विज्ञापन
पुलिस ने बृहस्पतिवार को सुबोध के शव का पोस्टमार्टम कराया तो साफ हो गया कि उसे नींद की गोलियां देकर गला घोंटकर हत्या की गई थी। पुलिस का पहला शक उसकी पत्नी पर ही गया। पत्नी से सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि उसने अपने प्रेमी राहुल जैन के साथ मिलकर उसके दोस्त विजय हुड्डा से उसकी हत्या करवा दी। बाद में हत्या को लूट का रंग देने का प्रयास किया गया। हत्या का खुलासा होते ही बृहस्पतिवार देर रात को पुलिस ने आरोपी राहुल व विजय को सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया।
13 साल पहले शादी हुई थी
पुलिस की पूछताछ में आरोपी प्रीति ने बताया कि 13 साल पूर्व उसकी प्ले स्कूल चलाने वाले सुबोध जैन से शादी हुई थी। इनकी 9 और 11 साल की दो बेटियों के अलावा छह वर्षीय बेटा है। प्रीति स्कूल में टीचर थी। शादी के बाद से प्रीति और सुबोध के संबंध ठीक नहीं थे। सोनीपत में रहने वाले सुबोध के चचेरे भाई राहुल का उसके घर आना-जाना था। राहुल की गोहाना में अपनी दुकान है। इसी बीच दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। चार साल से दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। प्रीति अपने पति से पीछा छुड़ाना चाहती थी। इसके लिए उसने राहुल से कहा। राहुल ने अपने दोस्त विजय को सुबोध की हत्या करने के लिए कहा। वह डेढ़ लाख रुपये में हत्या के लिए तैयार हो गया।
रेस्तरां में रची हत्या की साजिश
हत्याकांड को अंजाम देने के लिए प्रीति व राहुल ने सोमवार को सोनीपत निवासी विजय को कश्मीरी गेट स्थित एक रेस्तरां में बुलाया था। प्रीति अपने साथ घर की डुप्लीकेट चाबी लेकर आई थी। साजिश के तहत प्रीति को अपने पति को नींद की गोलियां देनी थी। बुधवार को प्रीति ने ऐसा ही किया। नींद की गोलियां देकर वह मायके जाने की बात कर घर से चली गई। उसने राहुल को इशारा कर दिया। इधर विजय आईएसबीटी पर मौजूद था। इशारा मिलते ही विजय डुप्लीकेट चाबी लेकर घर पहुंचा। सुबोध बेड पर अचेत पड़ा था। उसने पहले तार से गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में हत्या को लूटपाट का रंग देने के लिए अलमारी खोलकर सुबोध का लैपटॉप, उसका मोबाइल व कुछ अन्य सामान लेकर वहां से विजय सोनीपत वापस लौट गया।