फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   दो बार मिस्टर दिल्ली रहे एमिटी के छात्र का शव रेलवे ट्रैक से मिला

दो बार मिस्टर दिल्ली रहे एमिटी के छात्र का शव रेलवे ट्रैक से मिला

Thu, 04 Apr 2019 01:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
दो बार मिस्टर दिल्ली रहे एमिटी के छात्र का शव रेलवे ट्रैक से मिला
नोएडा और हरियाणा के ध्यानार्थ
विज्ञापन


मिस्टर दिल्ली-हरियाणा रहे छात्र का शव ट्रैक पर मिला
एमिटी यूनिवर्सिटी में कर रहा था बीबीए

परिवार ने बेटे की हत्या की आशंका जताई
शुरुआती जांच के बाद पुलिस बता रही हादसा

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में मंगलवार शाम को संदिग्ध हालात में एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्र का शव रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ। मृतक की शिनाख्त रोहित दूबे (22) के रूप में हुई। परिवार ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। वहीं शुरुआती जांच के बाद पुलिस रोहित की मौत को हादसा बता रही है। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। परिवार के मुताबिक, रोहित बॉडी बिल्डिंग में दो बार मिस्टर दिल्ली रहने के अलावा एक बार मिस्टर हरियाणा भी रह चुका था। फिलहाल वह एशिया स्तर की चैंपियनशिप की तैयारी कर रहा था।
पुलिस के मुताबिक, रोहित परिवार के साथ गली नंबर-2, साउथ गणेश नगर में रहता था। परिवार में पिता ओम प्रकाश दूबे, मां कुसुम व अन्य सदस्य हैं। रोहित नोएडा स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में बीबीए अंतिम वर्ष का छात्र था। मंगलवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक का शव प्रीत विहार में रेलवे ट्रैक के पास पड़ा है। मृतक के मोबाइल फोन से उसकी शिनाख्त रोहित के रूप में हुई।
विज्ञापन

परिजन फौरन घटना स्थल पर पहुंच गए। शव की हालत देखकर परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई। परिवार ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को वह कॉलेज गया था। वहां से चार बजे आने के बाद वह घर से बाहर चला गया। इसके कुछ ही देर बाद पुलिस का फोन आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन









विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed