फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   लूटपाट के लिए आया था इंजीनियरिंग का छात्र,तीन तमंचों समेत धरा

लूटपाट के लिए आया था इंजीनियरिंग का छात्र,तीन तमंचों समेत धरा

Thu, 17 Jan 2019 04:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 04:49 AM IST
विज्ञापन
लूटपाट के लिए आया था इंजीनियरिंग का छात्र,तीन तमंचों समेत धरा
लूटपाट करने आया
विज्ञापन

इंजीनियरिंग छात्र धरा
- जामिया मिल्लिया इस्लामिया में पढ़ता है, दो साथी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। चांदनी चौक इलाके में किसी बड़े कारोबारी को लूटने आए जामिया मिल्लिया विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग के छात्र आमान खान (20) को उत्तरी जिला पुलिस ने दबोचा है। उसके पास से तीन तमंचे और छह कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में द्वितीय वर्ष का छात्र आमान दो साथियों के साथ मौजमस्ती के लिए किसी बड़े कारोबारी को लूटने आया था। उसके साथी फरार हो गए। पुलिस ने आमान से एक स्कूटी भी बरामद की है।

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त नूपुर प्रसाद ने बताया कि मंगलवार को लाहौरी गेट थाने की टीम चांदनी चौक इलाके में गश्त पर थी। बीकानेर स्वीट्स के पास नीली स्कूटी पर सवार युवक को रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पुलिस ने कुछ दूर पीछा कर उसे दबोच लिया गया। तलाशी में उसकी स्कूटी से तीन तमंचे और छह कारतूस मिले। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह मंडावली इलाके में रहने वाला आमान है और जामिया से इंजीनियरिंग कर रहा है। उसने दो दोस्तों के साथ चांदनी चौक के किसी बड़े कारोबारी को लूटने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed