{"_id":"5cd2ef34bdec22070d4591c8","slug":"131557327668-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांडव नगर की संजय झील में मिले गोवंश के अवशेष, इलाके में तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पांडव नगर की संजय झील में मिले गोवंश के अवशेष, इलाके में तनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश
पांडव नगर की संजय झील में मिले गोवंश के अवशेष, इलाके में तनाव
- पांडव नगर थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट, आसपास के क्षेत्र में पुलिस तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी मेें चुनाव से ऐन पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर स्थित संजय झील में बुधवार सुबह गोवंश के अवशेष मिले। इसके बाद जिले के वरिष्ठ अधिकारियों समेत पुलिस बल पहुंचा। छानबीन के बाद अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए पशु अस्पताल भेजा गया। इसकी सूचना से कोटला गांव, त्रिलोकपुरी, कल्याणपुरी और खिचड़ीपुर समेत अन्य इलाकों में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। यहां एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। जिला पुलिस उपायुक्त जसमीत सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ पांडव नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार सुबह संजय झील पर टहलने गए लोगों ने सुनसान स्थान पर गोवंश के अवशेष पड़े देखे। सुबह करीब 6 बजे एक शख्स ने सूचना पुलिस को दी। जिला पुलिस उपायुक्त और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंच गए। धीरे-धीरे पूरे इलाके में यह बात फैल गई। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। हालांकि, लोगों ने समझदारी से काम लेते हुए विवाद को बढ़ावा नहीं दिया। पुलिस ने एमसीडी के ट्रक बुलाकर अवशेष पशु अस्पताल भेजे। उधर, बुधवार रात राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रियंका गांधी की चुनावी रैलियां होने के कारण पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई। दिल्ली पुलिस आयुक्त ने मामले में रिपोर्ट तलब की। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि गाय कोटला गांव में ही रहने वाले एक शख्स की थीं। वह दूध निकालकर उन्हें छोड़ देता था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को किसी भी अफवाह से बचने की सलाह दी है।
अखंड भारत मोर्चा का थाने पर प्रदर्शन
संजय झील में गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना पर हिंदू संगठन थाने पर विरोध प्रदर्शन करने पहुंच गए। सुबह अखंड भारत मोर्चा और अन्य संगठनों के लोग थाने पहुंचे। इन्होंने नारेबाजी करते हुए आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़कर कड़ी सजा देने की मांग करते हुए अधिकारियों का ज्ञापन दिया। अधिकारियों ने इन्हें आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर भेज दिया।