फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   एयरफोर्स की परीक्षा देने आए युवक से लूटपाट, विरोध करने पर चाकू मारा-Business

एयरफोर्स की परीक्षा देने आए युवक से लूटपाट, विरोध करने पर चाकू मारा-Business

Mon, 18 Mar 2019 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
एयरफोर्स की परीक्षा देने आए युवक से लूटपाट, विरोध करने पर चाकू मारा-Business
एयरफोर्स की परीक्षा देने आए युवक से लूटपाट, विरोध पर चाकू मारा
विज्ञापन

नई दिल्ली। पलवल से एयरफोर्स की परीक्षा देने समयपुर बादली इलाके में आए 19 वर्षीय युवक से बदमाशों ने लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां तबीयत बिगड़ने पर उसे लोकनायक अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना युवक के पिता के सामने हुई। सब्जी मंडी रेलवे थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि फरार एक बदमाश की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
पुलिस के अनुसार, मोहन श्याम सपरिवार पलवल में रहता है। वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। रविवार को वह पिता शंकर प्रसाद के साथ एयरफोर्स की परीक्षा देने के लिए समयपुर बादली इलाके में आया था। उसका परीक्षा केंद्र बूढ़पुर गांव में था। पलवल से ट्रेन से पिता-पुत्र समयपुर बादली रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां दोनों सुबह होने का इंतजार करने लगे। तीन बदमाश उनके पास पहुंचे और लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने मोहन श्याम के पेट में चाकू घोंप दिया और मौके से फरार हो गए। शंकर प्रसाद ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तबीयत बिगड़ने के बाद उसे लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने पीड़ितों के बताए हुलिए के आधार पर रेलवे ट्रैक के पास घूम रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान वरुण और शंकर उर्फ विकास के रूप में हुई है। जबकि पुलिस फरार बदमाश पम्मी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed