फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   तिहाड़ जेल में बन गया जितेन्द्र गोगी गिरोह का शूटर

तिहाड़ जेल में बन गया जितेन्द्र गोगी गिरोह का शूटर

Tue, 05 Mar 2019 03:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 03:54 AM IST
विज्ञापन
तिहाड़ जेल में बन गया जितेन्द्र गोगी गिरोह का शूटर
बदमाश जितेंद्र गोगी गिरोह का शूटर प्रदीप गिरफ्तार
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के पास से कट्टा व दो कारतूस बरामद किए
लूट, झपटमारी और आर्म्स एक्ट के 20 से ज्यादा दर्ज हैं केस

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नरेला निवासी प्रदीप उर्फ गुर्री (32) तिहाड़ जेल क्या गया, वह बदमाश जितेंद्र गोगी गिरोह का शूटर बन गया और जेल से बाहर आते ही आपराधिक वारदात को ताबड़तोड़ अंजाम देने लगा। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने प्रदीप को पूठखुर्द इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नरेला का घोषित बदमाश है। पुलिस ने इसके पास से कट्टा व दो कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी जितेंद्र गोगी गिरोह के बदमाशों को अवैध हथियार भी सप्लाई करता था। प्रदीप के खिलाफ लूट, झपटमारी व आर्म्स एक्ट के 20 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।
अपराध शाखा के डीसीपी डॉ. जी. रामगोपाल नायक के अनुसार, जितेंद्र उर्फ गोगी व सुनील उर्फ टिल्लू गिरोह में गैंगवार चल रही है। इस गैंगवार में दोनों गिरोह के कई बदमाश मारे जा चुके हैं। जितेंद्र गोगी गिरोह के बदमाश अरमान की सुनील उर्फ टिल्लू गिरोह के बदमाश मंजीत चामरा और उसके साथियों ने हत्या कर दी थी। हत्या का बदला लेने के लिए जितेंद्र गोगी के कहने पर मुकेश, हिमांशु, राकेश दहिया उर्फ राका, प्रदीप उर्फ गुर्री व अन्य साथी तैयार हो गए थे। राकेश दहिया पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। राकेश ने बताया था कि उसे व गिरोह के अन्य बदमाशों को हथियार प्रदीप ने दिए थे, ताकि सुनील टिल्लू गिरोह के बदमाशों को खत्म किया जा सके।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर जतन सिंह व एसआई आशीष कुमार को दो फरवरी को सूचना मिली थी कि वांछित बदमाश प्रदीप वाल्मीकि अस्पताल, पूठखुर्द मार्केट (बवाना रोड) के पास आएंगे। इस पर एसआई आशीष कुमार की टीम ने घेराबंदी कर प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिहार से मंगवाता था अवैध हथियार
वर्ष 2001 में पिता की मौत होने के बाद प्रदीप रॉकी के संपर्क में आया और झपटमारी करने लगा। ये नरेला में गिरफ्तार हुआ और जेल गया। वर्ष 2014 में इसके साथी रॉकी गोविंद उर्फ छोटू ने हत्या कर दी थी। वर्ष 2014 में प्रदीप फिर गिरफ्तार हुआ और जेल गया। इस बार जेल में उसकी मुलाकात बदमाश जितेंद्र उर्फ गोगी से हुई। वर्ष 2018 में इसके साले अमित बवाना की नीरज बवानिया के शूटर ने हत्या कर दी थी। सितंबर 2018 में इसके दोस्त अरमान की भी हत्या कर दी थी। इन दोनों हत्याओं का बदला लेने के लिए प्रदीप ने हथियारों का प्रबंध किया था। अवैध हथियार बिहार से मंगवाता था। बदला लेने के लिए उसने जितेंद्र गोगी गिरोह से हाथ मिलाया।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed