{"_id":"5c94e30dbdec2214757c4cad","slug":"121553261325-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहासुनी में सब इंस्पेक्टर को चाकू मारकर किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कहासुनी में सब इंस्पेक्टर को चाकू मारकर किया घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंग डालने पर कहासुनी, सब इंस्पेक्टर को चाकू मारा
नई दिल्ली। राजौरी गार्डन इलाके में कार पर रंग डालने को लेकर हुई कहासुनी में कुछ युवकों ने दिल्ली पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर को चाकू मार कर घायल कर दिया। सब इंस्पेक्टर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सब इंस्पेक्टर की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पारस, अंग्रेज सिंह और आनंद सिंह के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस के अनुसार पीड़ित सब इंस्पेक्टर की पहचान अमित नारा के रूप मेें हुई। उसकी तैनाती निहाल विहार थाने में है। बृहस्पतिवार शाम अमित नारा अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ राजौरी गार्डन इलाके में खाना लेने आए थे। वह सिविल ड्रेस में थे। वह कार से टीसी कैंप रघुवीर नगर से गुजर रहे थे। इसी दौरान कुछ युवकों ने उनकी कार के शीशे पर रंग डाल दिया, जिसका विरोध किया। इस बात को लेकर युवकों से कहासुनी हो गई और बाद में हाथापाई होने लगी। इसी दौरान एक युवक ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। रिश्तेदारों ने उसे बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। ब्यूरो