फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   ज्वेलर के कर्मचारी से डेढ़ किलो सोने की चोरी

ज्वेलर के कर्मचारी से डेढ़ किलो सोने की चोरी

Sat, 05 Jan 2019 05:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 05:50 AM IST
विज्ञापन
ज्वेलर के कर्मचारी से डेढ़ किलो सोने की चोरी
क्राइम ब्रांच अधिकारी बताकर 45 लाख के जेवरात उड़ाए
विज्ञापन


बैग की तलाशी के बहाने दो लोगों को ठगा

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आनंद पर्वत इलाके में खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर बदमाशों ने ज्वेलर कंपनी के दो कर्मचारियों को झांसा देकर डेढ़ किलो सोने के जेवरात उड़ा लिए, जिसकी कीमत 45 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, राम तरस गुप्ता सपरिवार बापा नगर में रहता है। वह ज्वेलर कंपनी में काम करता है। पहले कंपनी का कार्यालय करोल बाग में था, लेकिन 15-20 दिन पहले कार्यालय जीटी करनाल रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में शिफ्ट कर दिया गया है। राम तरस ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार शाम चार बजे वह अपने एक सहयोगी विपिन जायसवाल के साथ ऑटो से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जा रहा था। उसके पास कंपनी के डेढ़ किलो सोने के जेवरात थे, जोकि वाराणसी के एक ज्वेलर को देने थे।
विज्ञापन

ऑटो न्यू रोहतक रोड स्थित फलमंडी के पास पहुंचा, तो इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने ऑटो को रुकवाया। युवकों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और उन्हें अपना पहचानपत्र दिखाया। युवकों ने राम तरस से बैग लेकर उसकी तलाशी ली और फिर उसे बैग वापस कर दिया। बैग हल्का होने की वजह से राम तरस को शक हुआ और उसने बैग की जांच की, लेकिन बैग में रखे सारे जेवरात गायब थे। जब तक वह कुछ कर पाता, बाइक सवार दोनों युवक फरार हो चुके थे। उसने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस व अपने मालिक को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed