{"_id":"5cd5da5dbdec22070f67ec56","slug":"111557518941-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल के कमरे में एक शख्स ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
होटल के कमरे में एक शख्स ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी के व्हॉट्सएप पर वॉयस मैसेज भेजकर की खुदकुशी
कारोबार में नुकसान होने की वजह से कदम उठाया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रीत विहार स्थित एक होटल में 42 साल के शख्स ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसने अपनी बेटी के व्हॉट्सएप पर वॉयस मैसेज भेजकर सुसाइड करने की जानकारी दी थी। मृतक की शिनाख्त योगेश अरोड़ा के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि कारोबार में नुकसान होने की वजह से योगेश ने यह कदम उठाया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर जांच में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, योगेश गीता कॉलोनी में रहता था। परिवार में पत्नी, बेटी और अन्य सदस्य हैं। योगेश बृहस्पतिवार सुबह किसी काम से घर से बाहर निकल गया। दोपहर में उसकी बेटी ने अपने व्हॉट्सएप पर पिता का वॉयस मैसेज सुना। इसमें कहा था कि वह प्रीत विहार स्थित ईस्ट इन होटल में खुदकुशी कर रहा है। इस सूचना पर परिवार वाले होटल पहुंचे, जहां पता चला कि योगेश होटल के रूम संख्या 104 में ठहरा हुआ है। परिवार वालों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। उसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर कमरे में गई, जहां योगेश पंखे से लटका हुआ था। कमरे में बियर की बोतलें पड़ी थीं। पुलिस ने उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिवार वालों से पूछताछ कर पुलिस जांच में जुटी है और खुदकुशी करने के कारणों की तफ्तीश कर रही है।