फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   एमबीए डिग्री होल्डर सरकारी नौकरी व ठेके दिलाने के नाम पर करता था ठगी

एमबीए डिग्री होल्डर सरकारी नौकरी व ठेके दिलाने के नाम पर करता था ठगी

Tue, 09 Apr 2019 09:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
एमबीए डिग्री होल्डर सरकारी नौकरी व ठेके दिलाने के नाम पर करता था ठगी
सरकारी नौकरी और ठेके दिलाने का
विज्ञापन

झांसा दे करोड़ों ठगने वाला दबोचा
एमबीए डिग्री होल्डर दक्षिण अफ्रीका में तीन करोड़ फंसने के बाद करने लगा ठगी
पुरुषोत्तम वर्मा
नई दिल्ली। तुगलक रोड थाना पुलिस ने एमबीए डिग्री होल्डर जालसाज मूल रूप से गंगगिरी, अलीगढ़ निवासी सुधीर गुप्ता उर्फ सुधीर यादव उर्फ सुधीर कुमार (36) को दबोचा है। वह सरकारी नौकरी व ठेके दिलाने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये ठग चुका है। उसने इसी सप्ताह लुटियन की दिल्ली में दो लोगों से ठगी की थी। इंपोर्ट व एक्सपोर्ट व्यवसायी रहे सुधीर का कहना है कि दक्षिण अफ्रीका सरकार की नीतियों के कारण उसे व्यवसाय में करीब तीन करोड़ का घाटा हो गया था। नोटबंदी के कारण वहां उसका पैसा फंस गया था। इसके बाद वह ठगी करने लगा। पुलिस ने उसे सोमवार को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उबर कैब चालक ए-4, प्रताप विहार, विजय नगर, गाजियाबाद निवासी सत्यवीर सिंह ने शिकायत में कहा था कि सुधीर नाम के व्यक्ति ने ओबरॉय होटल से डिफेंस कॉलोनी के लिए कैब बुक कराई। वह सवारी लेने पहुंचा तो सुधीर होटल से निकल रहा था। कैब में सुधीर किसी से फोन पर बात कर रहा था कि उसकी सरकार में बड़ी पहचान है। वह ड्राइवर व चपरासी की अच्छी तनख्वाह पर सरकारी नौकरी लगवा देगा। हालांकि सुधीर किसी से बात नहीं कर रहा था। सत्यवीर झांसे में आ गया। उसने पूछा तो सुधीर ने सत्यवीर की ड्राइवर की सरकारी नौकरी लगवाने की बात कही। उसने कहा कि उसे 15-15 हजार के दो बांड, ड्राइवर के लिए 15-15 हजार के दो बांड और गवाह के 10-10 हजार के दो बांड जमा कराने होंगे। उसने सत्यवीर से करीब 80 हजार रुपये अपने बैंक खाते में ऑनलाइन जमा करा लिए। इसके बाद उसने सत्यवीर का फोन उठाना बंद कर दिया। वह इसी तरह दूसरे कैब चालक चालक सिकेश गुप्ता से 20 हजार रुपये से ज्यादा ठग चुका है। तुगलक रोड थानाध्यक्ष गोविंद चौहान, एसआई योगेश कुमार व सिपाही रमेश की टीम ने सुधीर को ताज मानसिंह होटल के पास से रविवार शाम गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


फरीदाबाद में रहता था, गुरुग्राम से भगोड़ा घोषित
सुधीर फिलहाल फरीदाबाद में रह रहा था। उसने कुतुब औद्योगिक क्षेत्र स्थित आईआईपीएम से एमबीए किया था। वह दक्षिण अफ्रीका हार्डवेयर का सामान भेजता था। उसने मुंबई के एक बिल्डर से नोएडा में ठेका दिलाने के नाम पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये ठग लिए थे। सुधीर चेक बाउंस के मामले में गुरुग्राम से भगोड़ा घोषित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed