फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   रिटायर्ड इंस्पेक्टर के घर में रखे सूटकेस में लगी आग

रिटायर्ड इंस्पेक्टर के घर में रखे सूटकेस में लगी आग

Fri, 29 Mar 2019 04:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 04:22 AM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड इंस्पेक्टर के घर में रखे सूटकेस में लगी आग
सूटकेस में आग लगाकर 75 हजार और कागजात उड़ाए
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड इंस्पेक्टर के कमरे में रखा था सूटकेस

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बेगमपुर में दिल्ली पुलिस के एक रिटायर्ड इंस्पेक्टर के कमरे में रखे सूटकेस में किसी ने आग लगा दी। सूटकेस में उनके और बेटे के नाम से प्रॉपर्टी के कागजात और 75 हजार रुपये पड़े थे, लेकिन आग में उनके नाम से प्रॉपर्टी के कागजात जल गए, जबकि बेटे के नाम से कागजात व 75 हजार रुपये गायब थे। पीड़ित ने शक जताया है कि बाहर से आकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी और आग लगाने की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार, 65 वर्षीय दारा सिंह सपरिवार सुखबीर नगर में रहते हैं। वह दिल्ली पुलिस से इंस्पेक्टर के पद से रिटायर्ड हैं। बुधवार रात को उनकी पोती ने छत से नीचे उतरकर बताया कि उनके कमरे में आग लगी है। दारा सिंह तुरंत कमरे में पहुंचे, जहां देखा कि अलमारी में रखा सूटकेस बिस्तर पर रखा हुआ है और उसमें आग लगी है।
विज्ञापन

सूटकेस में उनके और बेटे के नाम से प्रॉपर्टी के कागजात और 75 हजार रुपये रखे हुए थे, लेकिन आग में उनके नाम से प्रॉपर्टी के कागजात जल गए, जबकि बेटे के नाम से कागजात व 75 हजार रुपये गायब थे। पीड़ित ने शक जताया है कि बाहर से आकर किसी व्यक्ति ने चोरी कर सूटकेस को आग लगाने की घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed