फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   खजूरी खास में महिला ने लगाया ससुर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

खजूरी खास में महिला ने लगाया ससुर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

Sat, 22 Dec 2018 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खजूरी खास में महिला ने लगाया ससुर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
ससुर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
विज्ञापन

नई दिल्ली। खजूरी खास इलाके में 27 वर्षीय एक महिला ने अपने ससुर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करने के अलावा पीटते भी हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता की फरवरी 2015 में खजूरी निवासी युवक से शादी हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करते थे। आरोप है कि सितंबर 2017 में उसके ससुर ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। ब्यूरो
----
झपटमारी के दौरान युवती को ऑटो से गिराया, घायल
नई दिल्ली। सोनिया विहार इलाके में झपटमारों ने ऑटो से युवती का मोबाइल झपट लिए। वारदात के दौरान पीड़िता नीचे गिर गई, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। मंगलवार को हुई घटना के बाद पीड़िता ने बृहस्पतिवार को मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस के मुताबिक प्रिया सिंह परिवार के साथ सोनिया विहार साढ़े चार पुश्ता में रहती है। वह एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। मंगलवार सुबह 11 बजे वह खजूरी से ऑटो में सवार होकर सोनिया विहार आ रही थी। इस बीच बाइक सवार दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। ब्यूरो
विज्ञापन

----
मदरसे की दूसरी मंजिल से गिरकर मासूम की मौत
नई दिल्ली। भजनपुरा इलाके में मदरसे में पढ़ने गया मोहम्मद माज (8) दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद माज का शव परिवार को सौंप दिया। माज परिवार के साथ मोहनपुरी, मौजपुर में रहता था। इसके परिवार में पिता शाहनूर, मां शबाना और दो भाई-बहन हैं। बृहस्पतिवार दोपहर के समय माज पास के मदरसे में पढ़ने के लिए गया था। वहीं मदरसे के एक छात्र को गली में कुत्ते ने काट लिया था। मौलवी उसे लेकर अस्पताल गए थे। इस बीच पढ़ने आया माज दूसरी मंजिल पर पहुंच गया और नीचे गिर गया। माज नीचे कैसे गिरा, पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed